दुनिया में पसंद के लिहाज से चौथे नंबर पर हैं भारतीय भोजन

दुनिया में सबसे ज़्यादा चाव से इटैलियन भोजन खाया जाता है। इसके बाद, जापानी, चीनी और चौथे नंबर पर भारतीय भोजन।
दुनिया में भारतीय भोजन को पसंद करने की रैकिंग क्या है? कौन से भारतीय व्यंजन बाहर भी बड़े चाव से खाए जाते हैं? सोशल मीडिया पर इस समय भारतीय व्यंजनों को लेकर अच्छी खासी चर्चा हो रही है। लोग जानना चाहते हैं कि विदेशों में कौन सा भारतीय भोजन सबसे अधिक पसंद किया जाता है?
साल 2019 में अमेरिकी अर्थशास्त्री जोएल वॉल्डफोगेल के रिसर्च पेपर में कहा गया था कि भारतीय भोजन के बाद पांचवे नंबर पर अमेरिकी भोजन पंसद किया जाता है।
पिछले ही साल यूके बेस्ड मार्केट रिसर्च फर्म YouGov ने जो सर्वे कराया था, उसके मुताबिक दुनिया में सबसे ज़्यादा लोकप्रिय भोजनों की टॉप टेन लिस्ट में भारतीय व्यंजनों का स्थान नौवां था। यह सर्वे 24 देशों में रह रहे करीब 25 हज़ार लोगों से बातचीत पर आधारित था।
Top 10 भारतीय डिशेज़
1.चिकन टिक्का और बटर चिकन-विदेशों में यह दोनों ही डिशेज़ न केवल भारतीयों बल्कि अन्य समुदायों में भी बेहद लोकप्रिय हैं।
2. बिरयानी-नॉनवेज की वैरायटी में हैदराबादी और अवधी बिरयानी दुनिया भर में मकबूल है और यूरोप समेत एशिया के कई देशों के रेस्तरां में सर्व की जाती है।
3. चाट-पानी पूरी– आलू और छोले चाट की वैरायटी कई देशों में प्रसिद्ध है, लेकिन ब्रिटेन में कई जगह चाट के स्टॉल दिखते हैं।
4. समोसा- इस व्यंजन का इतिहास भी काफी दिलचस्प रहा और भारत के अलग अलग हिस्सों में यह अलग स्वाद का बनता है। चटनियों के साथ खाए जाने वाले इस स्नैक्स की लोकप्रियता कम नहीं है।
5. दक्षिण भारतीय व्यंजन इडली तो फेमस है ही, इसके साथ ही डोसा, उत्तपम और सांबर जैसे व्यंजन भी खासे पसंद किए जाते हैं। सांबर का स्वाद हर दक्षिण भारतीय शहर में अलग और यूनिक हो जाता है। इस क्विज़ीन को कई देशों में पसंद किया जाता है।
6. कबाब- मुग़लाई परंपरा के इस व्यंजन की अच्छी खासी वैरायटी चर्चित हो चुकी है। उत्तर भारत से दक्षिण भारत तक इसकी रेसिपीज़ मिलती हैं। विदेशों खासकर यूके में यह बेहद लोकप्रिय है।
7. नान- यह रोटी जैसी सहयोगी डिश है, जो दाल से लेकर चिकन या मटन या किसी नॉनवेज करी के साथ खायी जाती है। इसके भी कई फ्लेवर मशहूर हैं जैसे बटर नान, गार्लिक नान या मसाला नान आदि।
8. मलाई कोफ्ता- खास तौर से लौकी और कच्चे केले से तैयार होने वाले कोफ्ते रेड, येलो और व्हाइट ग्रेवी के साथ बनाए जाते हैं। यूरोप से लेकर मिडिल ईस्ट तक इस मूलत: पंजाबी डिश के चर्चे रहे हैं।
9. पालक पनीर- विशेष शाकाहारी भोजन की बात हो, तो इस रेसिपी से बड़ा सेलिब्रिटी मुश्किल है। लंच या डिनर टेबल पर आप कई देशों में इस डिश को देख सकते हैं।
10. दाल मखनी- यह भी मूलत: पंजाबी डिश है, जो अमेरिका से लेकर पाकिस्तान तक वेज इंडियन क्विज़ीन में काफी पसंद की जाती है।
इनके अलावा, पनीर टिक्का, रोगन जोश, छोले भटूरे/कुल्चे और पुलाव जैसे व्यंजन भी लोकप्रिय हैं। दुनिया के विभिन्न हिस्सों में इंडियन डिशेज़ की लोकप्रियता वहां बसी भारतीय आबादी पर निर्भर होती है।
जैसे कनाडा में पंजाबी मूल के लोगों की तादाद काफी है, तो वहां पंजाबी डिशेज़ सबसे ज़्यादा पसंदीदा हैं।
अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें। आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं. हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।
किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601