Government

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम पर कांग्रेस का प्रदर्शन, शिमला में एलपीजी सिलेंडर पर हार चढ़ाकर नारेबाजी, देखिए तस्‍वीरें

पेट्रोल, डीजल व घरेलू गैस सिलेंडर सहित खाद्य वस्तुओं के बढ़ते दामों को लेकर कांग्रेस ने शिमला में सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। उपायुक्त कार्यालय के बाहर हुए प्रदर्शन में जिला भर से कार्यकर्ता भाग लेने पहुंचे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गैस सिलिंडर पर हार चढ़ाकर नारेबाजी की। कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला ने केंद्र सरकार की नीतियों की जमकर आलोचना की। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश में महंगाई आसमान छू रही है। बरोजगारी दर दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि रोजमर्रा की चीजों के दामों में आग लगी हुई है। पेट्रोल डीजल के दामों पर भी सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है। रोज पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी हो रही है।

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा हिमाचल की पहचान हिमाचली टोपी है, उसका रंग चाहे लाल हो या हरा।उन्होंने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनना तय है। इस दौरान कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, कांग्रेस विधायक अनिरुद्ध सिंह और हर्ष महाजन उपस्थित रहे।

शिमला में महंगाई को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते कांग्रेस पदाधिकारी।

पेट्रोल-डीजल समेत बढ़ती महंगाई को लेकर जसवां परागपुर में कांग्रेस का हल्ला बोल

डाडासीबा। पेट्रोल डीजल रसोई गैस सिलेंडर, सीमेंट व सरिया के बढ़ते दामों के खिलाफ जसवां परागपुर ब्लाक कांग्रेस सड़कों पर उतर आई है। वीरवार को पूर्व कामगार एवं कर्मचारी कल्याण बोर्ड उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह मनकोटिया के नेतृत्व में कांग्रेस ने मनियाला-कठियाडा-डाडासीबा ससारंपुर टैरस आदि कई इलाकों में केंद्र व हिमाचल प्रदेश सरकार के खिलाफ जहां नारेबाजी के साथ रैली निकाली और धरना प्रदर्शन किया। सुरेन्द्र सिंह मनकोटिया ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि एक तरफ  जहां कोरोना महामारी ने आम जनता की पहले ही कमर तोड दी है, वहीं दूसरी ओर मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते पेट्रोल डीजल, रसोई गैस, सिलेंडर, सीमेंट व सरिया के दामों में भारी भरकम बढ़ोतरी हुई करके आम जनता का गला घोंट दिया है जिसे कतई सहन होगा।  सरकार इन जन विरोधी नीतियों को वापस ले और महंगाई, रसोई गैस की कीमतों और डीजल-पेट्रोल के दामों में कटौती कर इस महामारी के दौर में आम जनता को राहत पहुंचाए और डीजल और पेट्रोल को जीएसटी के दायरे में लाया जाए अन्यथा जसवां परागपुर की तमाम कांग्रेस जनता को लामबंद करते हुए लंबा आंदोलन करेगी।

Related Articles

Back to top button
Event Services