SocialUttar Pradesh

कांग्रेस पार्टी की नीतियों में आस्था, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी

कांग्रेस पार्टी की नीतियों में आस्था, कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी, श्री राहुल गांधी जी एवं कांग्रेस महासचिव/प्रभारी उत्तर प्रदेश श्रीमती प्रियंका गांधी जी के नेतृत्व में विश्वास व्यक्त करते हुए आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू जी के समक्ष लखनऊ विश्वविधालय के छात्र नेता श्री संजय सिंह, जनपद-मऊ ने अपने सैकड़ों युवा समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू ने श्री संजय सिंह और उनके साथियों का कांग्रेस परिवार में स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज जिस तरह युवाओं का रुझान कांग्रेस पार्टी की ओर तेजी के साथ बढ़ रहा है और भारी संख्या में युवा कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहे है उससे यह साफ होता है कि गैर कांग्रेसी दलों विशेषकर सत्तरुढ़ दल भाजपा से युवाओं का पूरी तरह से मोहभंग हो गया है। उन्होंने कहा कि श्री संजय सिंह के पार्टी में शामिल होने से निश्चित तौर पर कांग्रेस संगठन को ताकत मिलेगी और जनप्रिय नेता श्रीमती प्रियंका गांधी जी के नेतृत्व में आने वाले उ0प्र0 के चुनाव में कांग्रेस को विजय प्राप्त होगी।   

Related Articles

Back to top button
Event Services