फीफा थीम आधारित ‘फन फुटबॉल फेस्ट’ में बच्चों और युवाओं ने दिखाई प्रतिभा

फन रिपब्लिक मॉल में फीफा का रोमांच, लीग मुकाबलों की शुरुआत, 1000 से अधिक प्रतिभागियों ने कराया पंजीकरण
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के फन रिपब्लिक मॉल में आयोजित फीफा थीम आधारित ‘फन फुटबॉल फेस्ट’ खेल प्रेमियों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। फीफा विश्व कप की थीम पर सजे इस महोत्सव में फुटबॉल मैचों की लाइव स्क्रीनिंग, फीफा के विभिन्न वर्षों के विजेता देशों के राष्ट्रीय ध्वज, विजेता ट्रॉफी की प्रतिकृति तथा विशेष सजावट दर्शकों को विश्व कप जैसा अनुभव प्रदान कर रही है।
इस फुटबॉल महोत्सव का शुभारंभ अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुके वरिष्ठ फुटबॉलर प्रमोद कुमार मिश्रा ने किया था। आयोजन के बाद से अब तक लगभग 1,000 प्रतिभागी अपना पंजीकरण करा चुके हैं, जबकि लीग मुकाबलों की शुरुआत भी हो चुकी है।

आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में लखनऊ की 12 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगी मुकाबले प्रत्येक शुक्रवार, शनिवार और रविवार को आयोजित किए जा रहे हैं। वहीं सप्ताह के अन्य दिनों में आम नागरिक और फुटबॉल प्रेमी पंजीकरण कराकर स्किल चैलेंज, पेनल्टी शूटआउट तथा अन्य फुटबॉल गतिविधियों में भाग ले सकते हैं।
सोमवार को आयोजित मुकाबलों में अंडर-10, अंडर-12, अंडर-13 और अंडर-14 आयु वर्ग की टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के अगले चरणों के साथ खिलाड़ी फाइनल मुकाबले और ट्रॉफी की ओर कदम बढ़ाएंगे।
फुटबॉल प्रेमियों के लिए एक और विशेष आकर्षण फन रिपब्लिक मॉल का हाल ही में विस्तारित स्पोर्ट्स ज़ोन है, जहां विश्व प्रसिद्ध स्पोर्ट्स ब्रांड्स एडिडास, नाइकी, अंडर आर्मर, एसिक्स, न्यू बैलेंस, लाइफस्टाइल और प्यूमा ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। इससे खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को एक ही स्थान पर अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्पोर्ट्स उत्पादों का अनुभव प्राप्त हो रहा है।
आयोजकों ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य केवल प्रतियोगिता आयोजित करना नहीं, बल्कि युवाओं में फिटनेस, टीम भावना और खेल संस्कृति को बढ़ावा देना भी है। प्रतियोगिता स्थल पर अनुभवी फुटबॉल कोच भी मौजूद हैं, जो प्रतिभागियों को खेल की तकनीक और बारीकियों से परिचित करा रहे हैं।
21 जून से 25 जुलाई 2026 तक चलने वाले इस महोत्सव में फुटबॉल लीग मैचों के अलावा दर्शकों के लिए विशेष सहभागिता कार्यक्रम, स्किल चैलेंज, पेनल्टी शूटआउट और कई मनोरंजक गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।
Advertisement….





