ब्रज क्षेत्र भाजपा अध्यक्ष पूरनलाल लोधी का शाहजहांपुर-बरेली दौरा, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

शाहजहांपुर में संगठनात्मक बैठकों के बाद बरेली में विभिन्न स्थानों पर होगा स्वागत, सम्मान समारोह व कार्यकर्ताओं से संवाद
बरेली/शाहजहांपुर। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष पूरनलाल लोधी का दो दिवसीय शाहजहांपुर एवं बरेली प्रवास रविवार को संगठनात्मक गतिविधियों के साथ जारी रहेगा। भाजपा संगठन की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार विभिन्न स्थानों पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा तथा कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठकें आयोजित होंगी।
शनिवार को पूरनलाल लोधी शाहजहांपुर पहुंचे, जहां गुर्री चौकी, जमुका तिराहा और हनुमतधाम सहित विभिन्न स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने भाजपा कार्यालय में जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक बैठक की। शाम को जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष डीपीएस राठौर के आवास पर चाय कार्यक्रम तथा विधायक अरविंद सिंह के आवास पर रात्रि भोज में भी शामिल हुए।

रात्रि विश्राम के बाद रविवार सुबह उन्होंने भाजपा जिला महामंत्री अरुण यादव के आवास पर जलपान किया तथा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इसके उपरांत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को कार्यकर्ताओं के साथ सुना।
इसके बाद दोपहर में उनका काफिला बरेली के लिए रवाना होगा। जारी कार्यक्रम के अनुसार फतेहगंज पूर्वी, फतेहगंज पुल, टिसुआ, स्टेशन चौराहा, महाराज सिंह (एमएलसी) के आवास, स्वर्गीय डॉ. श्याम बिहारी विधायक कार्यालय, आर.के. रिजॉर्ट, नरियावल, सैटेलाइट पुल, ईसाइयों की पुलिया, श्यामगंज चौराहा, काली मंदिर, पटेल चौक और सिविल लाइंस स्थित हनुमान मंदिर सहित विभिन्न स्थानों पर उनका स्वागत किया जाएगा।
शाम 4 बजे पंडित राधेश्याम कथावाचक ऑडिटोरियम (जीआईसी) में सम्मान समारोह आयोजित होगा, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसके बाद शाम 6 बजे वन विभाग गेस्ट हाउस, सीबीगंज में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
भाजपा महानगर इकाई ने कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय पर सभी स्वागत स्थलों पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। आयोजन के संयोजक महानगर महामंत्री डॉ. आदेश गंगवार हैं।
Advertisement…..





