National

बड़ी खबरः पीएम ने की एक महीने के लॉकडाउन की घोषणा…

भारत समेत दुनिया के कई देशों में कोरोना का कहर देखा जा रहा है, जिसको देखते हुए कई देशों ने लॉकडाउन लगाने की घोषणा कर दी है। फ्रांस में भी कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए प्रधानमंत्री जीन जीन कैस्टेक्स ने लॉकडाउन लगाने की घोषणा कर दी है।

प्रधानमंत्री जीन जीन कैस्टेक्स ने बढ़ते COVID-19 मामलों के मद्देनजर पेरिस समेत देश के 16 क्षेत्रों में एक महीने का लॉकडाउन लगाया है। नया लॉकडाउन शुक्रवार आधी रात से चार सप्ताह तक चलने वाला है, लेकिन यह पिछले साल मार्च और नवंबर में लगाए गए उपायों की तुलना में कम प्रतिबंधात्मक हैं। इस दौरान जरूरी दुकानें खुली रहेंगी।

पीएम ने कहा, “यह स्पष्ट रूप से लोगों को बाहर रहने की अनुमति देने के बारे में है, लेकिन दोस्तों के घर जाकर पार्टी करने या सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क भूल कर बहुत से लोगों से मिलने के लिए नहीं हैं।

महाराष्ट्र व नागपुर में पूर्ण लॉकडाउन

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है जिसने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। पालघर के कलेक्टर ने स्कूल कॉलेज को बंद करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि पालघर जिले के सभी सरकारी स्कूल, कॉलेज, हॉस्टल और निजी स्कूल अगले आदेश तक बंद रहेंगे।

इधर नागपुर में लोगों के रवैये की वजह से लॉकडाउन फेल हो रहा है. यहां प्रशासन ने 15 मार्च से 21 मार्च तक लॉकडाउन लगाया है। अब प्रशासन ने फैसला लिया है कि दोपहर 1 बजे के बाद सब्जी, राशन, डेली नीड्स, मांस सहित सभी दुकाने बंद रखी जाएगी। सिर्फ दवाई की दुकानें खोलने की इजाजत प्रशासन की ओर से दी जाएगी।

यह भी पढ़ें: क्या वापस फिर लॉकडाउन लगेगा या नहीं, PM मोदी ने की मुख्यमंत्रियों के साथ मीटिंग

यह भी पढ़ें: देश के कई राज्यों में लौटने लगा कोरोना, महाराष्ट्र के कई जिलों में लॉकडाउन, पंजाब में फिर स्कूल बंद

किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601

अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें।

आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं.

हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button
Event Services