GovernmentUttar Pradesh

भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक

भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में पार्टी के प्रदेश महामंत्री श्री गोविन्द नारायण शुक्ला ने शोक प्रस्ताव रखा। प्रदेश कार्यसमिति ने दिवंगत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं के निधन पर शोक व्यक्त किया और दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत पुण्य आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में म0प्र0 के राज्यपाल रहे श्री लालजी टण्डन, (लखनऊ), प्रदेश के कैबिनेट मंत्री रहे श्री चेतन चैहान (अमरोहा), मुख्य सचेतक रहे श्री वीरेन्द्र सिंह सिरोही (बुलंदशहर), कैबिनेट मंत्री रही श्रीमती कमल रानी वरूण (कानपुर), विधायक रहे श्री जन्मेजय सिंह (देवरिया), पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रहे श्री उपेन्द्र शुक्ला (गोरखपुर), पूर्व विधायक/पूर्व जिलाध्यक्ष रहे श्री यमुना प्रसाद मिश्र (अमेठी), क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, बृज क्षेत्र रहे श्री मनोज कश्यप (शाहजहांपुर), पूर्व चेयरमेन अल्पसंख्यक आयोग रहे श्री आशीष मैसी (शाहजहांपुर), पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष, अनु0 मोर्चा/सदस्य अनु0 जाति आयोग रहे श्री रामहित राम (गाजीपुर), पूर्व विधायक रहे श्री अजय पोवइया (मथुरा), पूर्व सांसद श्री सत्यदेव सिंह व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरोज सिंह (गोण्डा), पूर्व जि0 पं0 अध्यक्ष श्री केदार बख्श सिंह (बाराबंकी), पूर्व प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा रही श्रीमती शैलतनया श्रीवास्तव (प्रयागराज), पूर्व जिला महामंत्री रही श्रीमती नीलिमा चैहान (फतेहपुर), जिला महामंत्री रहे श्री राकेश खरे (मुरादाबाद), पूर्व सांसद रही श्रीमती शीला गौतम (अलीगढ़), पूर्व महानगर अध्यक्ष रहे श्री कृष्ण गोपाल जी (मेरठ), पूर्व जिलाध्यक्ष जनसंघ श्री रहेन्द्र सिंह (बलिया), पूर्व विधायक अशोक दूबे (इटावा), पूर्व जिलाध्यक्ष श्री जय विजय सिंह (चित्रकूट), पूर्व डिप्टी मेयर श्री अभय सेठ (लखनऊ), पूर्व विधायक रहे श्री नरेन्द्र सिसोदिया (गाजियाबाद), पूर्व सांसद रहे डा0 नेपाल सिंह (रामपुर) के सहित अन्य दिवंगत वरिष्ठ नेताओं तथा दिवंगत कार्यकर्ताओं के निधन पर शोक व्यक्त किया गया।

Related Articles

Back to top button
Event Services