SocialUttar Pradesh

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश ‘‘किसान संवाद

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश ‘‘किसान संवाद‘‘ के कार्यक्रम के अन्तर्गत आज चैथा दिन हैं जिसमें लगातार प्रदेश के किसान मोर्चा के पदाधिकारी तथा राष्ट्रीय पदाधिकारी तथा मंत्रिगणों के कार्यक्रम उत्तर प्रदेश के विभिन्न विधानसभाओं में लगातार जारी है। इसीक्रम में आज दिनांक 19 अगस्त 2021 को भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय कामेश्वर सिंह जी का कार्यक्रम जिला लखमीपुर में धौरहरा विधानसभा के ग्राम मुड़ी, खमरिया व लखीमपुर खीरी के विधानसभा लखीमपुर सदर के ग्राम महोला, रंगीलानगर  सहित विभिन्न ग्रामों में किसानों से संवाद किया। जहां पर किसानों की भारी संख्या में उपस्थिति दर्ज रही। उपस्थित किसानों के द्वारा देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी व उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्य नाथ जी पर पूर्ण भरोसा जताया गया और कहा गया कि किसान हित में जितना कार्य वर्तमान केन्द्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा किया गया है, उतना किसी पूर्ववर्ती सरकार द्वारा कभी सोचा भी नहीं गया है। किसानों के द्वारा नए कृषि कानून में आस्था व्यक्त की गई। किसानों के द्वारा बताया गया कि उन्हें किसान सम्मान निधि, कृषि यंत्र छूट, स्वास्थ्य सेवाओं सहित कई अन्य सुविधाएं बड़ी आसानी से उपलब्ध हो रही है। आदरणीय कामेश्वर सिंह जी द्वारा किसानों से आपसी संवाद करते हुए किसानों की बातों को बडे़ ध्यान से सुना गया। श्री सिंह द्वारा किसानो से कहा गया कि उत्तर प्रदेश सरकार में वर्तमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी किसानों को उनकी लागत से दोगुना आय देने के लिए दृढ़ सकल्पित है और वर्तमान ही नहीं अपितु आने वाले समय में किसानों के लिए और भी लाभप्रद योजनाऐं उत्तर प्रदेश सरकार लागू कर रही है। भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जी के साथ किसान संवाद कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री सिद्धार्थ अवस्थी और अवध क्षेत्रीय अध्यक्ष किसान मोर्चा सुधीर सिंह की भी मौजूदगी थी।
इसी किसान संवाद कार्यक्रम के अन्तर्गत भाजपा किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश के महामंत्री राम बाबू द्विवेदी जी ने सीतापुर जिले में महमूदाबाद विधानसभा व लहरपुर विधानसभा में किसान संवाद किया तथा प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा बृजनंदन सिंह ने कुशीनगर जनपद में हाटा विधानसभा व देवरिया में भाटपार रानी विधानसभा में किसान संवाद किया। प्रदेश मीडिया प्रभारी भाजपा किसान मोर्चा अतुल सिंह के द्वारा जिला बलरामपुर के गैसड़ी विधानसभा के विभिन्न ग्रामों में किसान संवाद स्थापित किया गया।

Related Articles

Back to top button
Event Services