Uttar Pradesh

चौधरी चरण सिंह, नरसिम्हा राव और स्वामीनाथन को भारत रत्न, CM योगी की प्रतिक्रिया भी आई सामने

पूर्व प्रधानमंत्री पी वी नरसिम्हा राव और चरण सिंह के साथ-साथ हरित क्रांति के अग्रदूत एम एस स्वामीनाथन को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को घोषणा की। इस फैसले पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुशी जताई है। एक्स (पहले ट्विटर) पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने तीनों विभूतियों की जमकर प्रशंसा की।

सीएम योगी ने अपने पोस्ट में किसानों के मसीहा कहे जाने वाले चौधरी चरण सिंह का जिक्र करते हुए कहा कि जननेता गांवों, अन्नदाता किसानों, शोषितों एवं वंचितों के उत्थान के लिए आजीवन समर्पित रहने वाले, पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी को ‘भारत रत्न’ प्रदान करने की घोषणा अभिनंदनीय है। उन्होंने कहा कि वे सच्चे अर्थों में लोकतंत्र के साधक थे। यह गौरव राष्ट्र निर्माण में उनके अतुल्य योगदानों का सम्मान है।

इसके बाद उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हा राव को ‘भारत रत्न’ से विभूषित किए जाने का फैसले पर खुशी जताते हुए कहा कि उन्होंने अपने दूरदर्शी नेतृत्व से देश के आर्थिक विकास को एक नई गति प्रदान की। भारत के विकास में उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।

यूपी के सीएम ने स्वामिनाथ को सम्मानित किए जाने पर भी प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक डॉ. एम.एस. को ‘भारत रत्न’ से सम्मानित करने का निर्णय हरित क्रांति के जनक कहे जाने वाले स्वामीनाथन कृषि और किसानों के कल्याण में उनके उल्लेखनीय योगदान का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि यह सम्मान कृषि को बदलने में उनके अद्वितीय योगदान का जश्न मनाता है और कृषि के क्षेत्र में उनकी स्थायी विरासत और स्मारकीय प्रभाव के लिए एक उपयुक्त श्रद्धांजलि है।

Related Articles

Back to top button
Event Services