Social

उमेश गौतम ने दूसरी बार ली मेयर पद की शपथ, भावुक होकर बोले- ‘दो साल के अंदर होंगे सभी काम’

Bareilly Mayor डा. उमेश गौतम ने जनता से वादा किया कि आने वाले समय में किए गए सभी वादे पूरे किए जाएंगे। जनता के लिए अब हम पूरा काम करेंगे और जल्द से जल्द लोगों को सभी सुविधाएं मिलेंगी।

 बरेली नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर उमेश गौतम और पार्षदों ने शपथ आज बरेली क्लब में ली। एडीएम प्रशासन रितु पुनिया ने उमेश गौतम को मेयर पद की गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण करने के बाद उमेश गौतम भावुक दिखाई दिए। लगातार दूसरी बार जनता ने उमेश गौतम को बरेली के मेयर के रुप में चुना है।

शपथ ग्रहण के बाद महापौर डा. उमेश गौतम भावुक हो गए। उन्होंने शपथ ग्रहण में साक्षी बनने वाले माता-पिता, सभी जनप्रतिनिधियों व लोगों का आभार व्यक्त किया। महापौर ने मंच से कहा कि शहर में दो साल के अंदर सभी कार्य पूरे करा दिए जाएंगे। इसके लिए केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से भरपूर सहयोग मिल रहा है।

बरेली चमकने की राह पर है

मेयर पद की शपथ लेने के बाद डा. उमेश गौतम ने जनता से वादा किया कि आने वाले समय में किए गए सभी वादे पूरे किए जाएंगे। जनता के लिए अब हम पूरा काम करेंगे और जल्द से जल्द लोगों को सभी सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि बरेली की जनता ने जो आशा की उन अधूरे काम को दो साल में पूरे कर के दुंगा।

उन्होंने कहा कि बरेली को स्मार्ट सिटी 2018 में मिला। बरेली चमकने की राह पर है। बरेली पूरे विश्व में सबसे सुंदर शहर बने। बरेली अब सेफ सिटी बन रहा है। माता-बहनों के लिए सरकार काम कर रही है।

सेफ सिटी में महिलाएं होंगी सुरक्षित

महापौर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सभी स्मार्ट सिटी को सेफ सिटी के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया है, हम भरोसा दिलाते हैं कि बरेली के अंदर माताओं-बहनों पर कोई भी गंदी नियत से आंख नहीं उठा सकेगा। बरेली में बहु बेटियां सुरक्षित रहें इसी प्रण के साथ आज ये शपथ ली है। जनता को जल्द से जल्द रिजल्ट भी देखने को मिलेगा।

किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601

अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें।

आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं.

हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button
Event Services