Religious

अंकज्योतिष 10 जून 2021 जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन

अंक विशेषज्ञपंडित नागेन्द्र पांडेय

1:
आज का दिन आपके लिए व्‍यस्‍तता वाला है। आपके लिए काम अधिक होगा और आराम का मौका कम ही मिल पाएगा। अपने आस-पास के लोगों के प्रति सजग रहें ओर काम में ढिलाई न बरतें। आज आपको परिवार की ओर से किसी मामले में विशेष सहयोग प्राप्‍त होगा। आज कुछ लाभ भी मिल सकता है।

2:
आज आप खुद को लेकर काफी परेशान रह सकते हैं। कुछ नई बातें भी अभी आपके लिए सामने आने वाली हैं। कुछ बातों को जिससे थोड़ी परेशानी बढ़ सकती है उसको लेकर आपको थोड़ा इस पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। आपको अपने काम पर फोकस करने की जरूरत है।

3:
स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपको थका देने वाला होगा। आज आपके ऊपर काम का अधिक दबाव होगा। परिवार के साथ मिलजुलकर काम करेंगे और हो सकता कुछ नई चीज आज के दिन आपको मिल जाए। आज आपके लिए सुख समृद्धि वाला दिन है।

4:
आज आपको अपने जीवनसाथी के साथ कुछ समय बिताने को मिलेगा। आज का दिन खर्च वाला हो सकता है। कुछ नई चीजों की खरीद भी आज के दिन आप पर आर्थिक दबाव बना सकती है। इस वक्‍त पैसे बचाकर चलें तो लाभ होगा।

5:
आप अपने काम में आज कुछ बेहतर कर पाएंगे। जल्द ही स्थिति आपको अपने बेहतर परिणाम देने वाली भी होगी। आपके लिए आज अपने किसी परिवार वाले का साथ सहायक बनेगा और आपका रुका काम पूरा होगा।

6:
इस समय पर जो थोड़ी बहुत परेशानियां चल रही थीं, उनसे छुटकारा पाने में आपका कोई साथी आपको हेल्प कर सकता है। कुछ नए लोगों के साथ मेलजोल के मौके भी बनने वाले हैं। इससे आपको लाभ होगा और परिवार में समृद्धि आएगी।

7:
आपने जो अपनी सीमाएं बांधी थीं, दूसरों के लिए वो शायद लोगों को पसंद नहीं आएं। इसलिए आप खुद को ज्यादा परेशान न करें। आपके लिए आज नए प्रॉजेक्ट पर काम करने का दिन होगा और उसमें आपको लाभ होगा।

8:
जो लोग आपके साथ काम कर रहे हैं उनका काम भी आज आपको करना पड़ सकता है। आज आप पर काम का बोझ अधिक ही रहने वाला है। ऑफिस में आपके ऊपर अधिक काम आने वाला है। इससे आपके ऊपर दबाव बढ़ जाएगा।

9:
घर के कुछ जरूरी कामों को करने के लिए आप आज खुद के लिए समय नहीं निकाल पाएं। आज आपका मन पुरानी चीजों को लेकर ज्यादा सोचविचार में रहने वाला है। उनसे आप ऊपर उठने का प्रयास करें।

अंक ज्योतिष संबंधित जानकारी के लिए सम्पर्क करें पंडित नागेन्द्र पांडेय :- 9565994321

Related Articles

Back to top button
Event Services