Religious

अंकज्योतिष 7 जून 2021 जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन

अंक विशेषज्ञ पंडित नागेन्द्र पांडेय

1:
जो लोग प्रॉपर्टी के काम से जुड़े हुए हैं, उनको आज कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं। नौकरी पेशा वाले लोगों का अधिकारियों से काफी प्रोत्साहन मिल सकता है। जो भी आपको काम मिलेगा, वह आज आपके लिए सकारात्मक होगा।

2:

कामकाज में तेजी का समय तो होगा। आपको अपने जरूरी कागजातों को संभाल कर रखना होगा क्योंकि आज कुछ चीजें इधर-उधर होने से बाद में परेशानी बढ़ सकती है।

3:

अपने लिए कुछ नई वस्तु की खरीदारी होने का अच्छा योग दिखाई दे रहा है। कुछ मसले बाहरी रूप से भी सुलझ सकते हैं। जितना हो सके बच्चों को समय जरूर दीजिए।

4:
घर-परिवार में किसी व्यक्ति के कारण आप पर काम का दबाव अधिक रहने वाला है। पिता की ओर से कुछ डांट भी सुनने को मिल सकती है। इसलिए अपने आपको थोड़ा नियंत्रित रखते हुए काम करें।

5:

आज के दिन कुछ नया सामान आपके काम में बढ़ोतरी लाने वाला होगा। आपको इससे लाभ भी प्राप्त होगा। छोटे बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर आप थोड़ा तनाव में हो सकते हैं।

6:
आज आपके रुके हुए काम काम बनेंगे। आज आपको ज्यादा धन लाभ नहीं होगा लेकिन घाटा भी नहीं होगा, खर्च चलने लायक आमदनी होती रहेगी। इस समय आपको अपनी मेहनत का बेहतर फल भी प्राप्त होगा।

7:
आज के दिन आप अपने खेल कूद इत्यादि के कामों में कुछ परेशानी झेल सकते हैं। चोट इत्यादि से बचें क्योंकि लापरवाही परेशानी बढ़ा सकती है। अशुभ फल से बचने के लिए आप श्रीगणेश की पूजा करें।

8:

आपके लिए यह शुभ समय है। आज के दिन किसी नए संस्थान इत्यादि में प्रवेश से जुड़ा काम पूरा हो सकता है। माता की ओर से आपको प्रेम ओर स्नेह की प्राप्ति भी होगी।

9:
आज के दिन कुछ नए लोगों के साथ मेलजोल होने की संभावना है। अपने काम पर ध्यान बनाकर रखें। घरेलू तनाव अधिक होगा। कुछ खर्चों की अधिकता के कारण जमा पूंजी पर असर भी पड़ेगा। अपने दोस्तों के साथ कुछ मौज मस्ती के पल बिताएंगे, जो आपको राहत देगा।

अंक विशेषज्ञज्योतिषसंबंधितजानकारीकेलिएसम्पर्ककरेंपंडित नागेन्द्र पांडेय :- 9565994321

Related Articles

Back to top button
Event Services