Religious

अंकज्योतिष 29 जून 2021 जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन

अंक विशेषज्ञपंडित नागेन्द्र पांडेय

1:
आज कार्यक्षेत्र में आपका कोई काम अटक सकता है। शाम तक क‍िसी क‍ी धन संबंध‍ित मदद भी करनी पड़ सकती है। घर-पर‍िवार में माहौल सुखद रहेगा।
2:
नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे हैं तो हनुमानजी की कृपा से आज आपको कई मौके मिल सकते हैं। घर के कार्यों में आज थोड़ा ज्‍यादा ही व्‍यस्‍त रहेंगे।
3:
आज क‍िसी बात को लेकर पार‍िवार‍िक सदस्‍यों के साथ आपकी बातचीत कुछ समय के लिए बंद हो सकती है। द‍िन के दूसरे पहर में संपत्ति को लेकर कुछ न कुछ खर्च भी हो सकता है।
4:
आज संबंधों में आप थोड़े भावुक रह सकते हैं। बाहरी लोग अपनों के बीच मतभेद पैदा करने की कोशिश भी कर सकते हैं इसलिए क‍िसी की बात पर यकीन करने से पहले एक बार व‍िचार जरूर कर लें।
5:
प्रेम संबंधों के कारण आज घर पर कोई बात उठ सकती है। ऐसे में जरूरी है क‍ि आप बहस करने की बजाए शांत होकर अपनी बात रखें। क‍िसी जरूरी कार्य के चलते यात्रा पर भी जा सकते हैं।
6:
आज आप अपने लिए कुछ नए कार्य भी खोज सकते हैं। इस मामलें में आप अपने दोस्‍तों की भी मदद ले सकते हैं। संपत्ति के मामले में आज लाभ म‍िलने का योग है।
7:
आज आपको गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है। ध्‍यान रखें आज आपको किसी पर बहुत अधिक भरोसे से भी बचना चाहिए। खुद के लिए दूसरों पर निर्भर होने से बचें।
8:
आज बाहरी संपर्क से कार्यों में सफलता मिलने का प्रबल योग बन है। वाहन का उपयोग सावधानी से करें। किसी और की गलती आपके लिए परेशानी का सबब बन सकती है।
9:
आज घर के खर्चों में वृद्धि होगी। द‍िन के दूसरे पहर में आपको किसी से कुछ धन उधार भी लेना पड़ सकता है। आज हर कार्य में माता-पिता का सहयोग म‍िलने से मन अत्‍यंत प्रसन्‍न रहेगा।

अंक ज्योतिष संबंधित जानकारी के लिए सम्पर्क करें  पंडित नागेन्द्र पांडेय :- 9565994321

Related Articles

Back to top button
Event Services