Religious

अंकज्योतिष 27 जून 2021 जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन

अंक विशेषज्ञपंडित नागेन्द्र पांडेय

1:
आज दिन के आरंभ में आर्थिक स्थिति मध्यम ही रहेगी। आज कुछ अप्रत्याशित सौदे फाइनल हो सकते हैं। दोस्तों के साथ अच्‍छा समय बीतेगा।
2:
आज किसी न किसी कारण से खर्च बढ़ेंगे। इस समय आपको क‍िसी विश्वासपात्र से परेशानी मिल सकती है। मांगलिक कार्यों की भी रूपरेखा बनेगी।
3:
आज माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। घर के काम के चलते आप व्यस्त भी रहेंगे। आज का दिन आपको नए लोगों के साथ मुलाकात के अवसर दे सकता है।
4:
आज आप अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें और संचित धन व्यय करने से बचें। आज भाग्य का साथ मिलने से कुछ सकारात्मक पर‍िणाम म‍िल सकते हैं।
5:
कोई कीमती वस्‍तु चोरी हो सकती है, आज आप अपने सामान का व‍िशेष ध्यान रखें। आज उधार लेने का भी योग बन रहा है। बेहतर होगा जरूरी वस्‍तुओं पर ही धन खर्च करें। प्यार को लेकर भी तनाव बना ही रहेगा।
6:
आज का द‍िन पैसों के मामले में बेहतर रह सकता है। हालांक‍ि आपको इस समय पैतृक संपत्ति में कुछ कानूनी कार्यवाही भी करनी पड़ सकती है।
7:
आज आर्थिक रूप से मजबूत व भाग्यशाली तभी होंगे जब अधिक मेहनत करेंगे। आज आपको लाभ के लिए दूसरों पर अधिक निर्भर रहना पड़ सकता है।
8:
आज विभिन्न स्रोतों से आपको आय प्राप्त होगी। वैसे तो सब अच्छा रहेगा, लेकिन बीच-बीच में कुछ परेशानियां आती रह सकती हैं। इसलिए सजग रहें।
9:
दोस्तों को लेकर तनातनी रह सकती है। द‍िन के दूसरे पहर में आपको कुछ राहत मिलेगी। किसी के साथ वाद-विवाद हो सकता है इसलिए स्वयं को नियंत्रित रखें और सोच-समझकर सम्‍मानपूर्वक ही क‍िसी को जवाब दें।

अंक ज्योतिष संबंधित जानकारी के लिए सम्पर्क करें  पंडित नागेन्द्र पांडेय :- 9565994321

Related Articles

Back to top button
Event Services