Religious

राशिफल :जानिये किस राशि के लोगों  को मिलेगा सुखद समाचार,बिजनेस में मिलेगी सफलता

राशिफल

मेष: पारिवारिक या धार्मिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। जीवनसाथी का सहयोग एवं सान्निध्य मिलेगा।

वृष: अज्ञात भय से ग्रसित हो सकते हैं, लेकिन बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत प्रगति होगी।

मिथुन: व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। धन हानि की आशंका है। व्यर्थ की परेशानी और उलझनें रहेंगी। संयम से काम लेना हितकर है।

कर्क: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शिक्षा, निर्माण कार्य या शोध की दिशा में चल रहे प्रयास फलीभूत होंगे। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में सफलता मिलेगी।

सिंह: पारिवारिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। भावुकता में लिया गया निर्णय कष्टदायी होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। दांपत्य जीवन सुखमय होगा।

कन्या: मैत्री संबंध मधुर होंगे। बहुप्रतिक्षित कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

तुला: शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। मन खिन्न रहेगा। उपहार या सम्मान में भी वृद्धि हो सकती है। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

वृश्चिक: भावुकता में नियंत्रण रखें। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। रिश्तों में मजबूती आएगी। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में सफलता मिलेगी।

धनु: शाही खर्च से बचना होगा। आर्थिक तनाव बढ़ सकता है। भागदौड़ की स्थिति रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

मकर: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। नए संबंध बनेंगे।

कुंभ: उच्च अधिकारी से सहयोग मिल सकता है। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें। जीवनसाथी का सहयोग एवं सान्निध्य मिलेगा।

मीन: भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। पारिवारिक और व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया जा रहा श्रम सार्थक होगा।

Related Articles

Back to top button
Event Services