Religious

अंकज्योतिष 20 जून 2021 जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन

अंक विशेषज्ञपंडित नागेन्द्र पांडेय

1:
आज के दिन इधर-उधर के विषयों में अपनी व्यस्तता में कमी करना ही अनुकूल होगा। अगर कुछ उधार लेने का सोच रहें हैं तो शाम को लेना ही बेहतर होगा। घरेलू कामों से आज जी चुरा सकते हैं।

2:

आपके लिए इस समय अपनी बातों को ध्यान पूर्वक करने का समय है। अगर हो सके तो किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह अवश्य लेकर आगे बढ़ें। घर पर किसी के साथ तनाव होने की आशंका है।

3:

आप अपने गुरुजनों के साथ अपनी बातों को बेहतर रूप से कह पाएंगे। किसी व्यक्ति के प्रभाव से आपके काम बन सकते हैं। जल्दबाजी से काम न करें और अपने मन को थोड़ा नियंत्रण में रखना होगा।

4:
आपको धनार्जन के क्षेत्र में कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। इस समय पर किसी के साथ ज्यादा घुलना-मिलना भी होगा। आप अपने काम को शायद बहुत अधिक समय न दे पाएं।

5:

आपका मन होगा की किसी तरह आज अपने काम को जल्द से खत्म कर सकें। आप कोई शॉर्टकट भी अपनाने के बारे में सोच सकते हैं। धार्मिक कार्यों में आज का दिन समय देना अच्छा रहेगा।

6:
जो दंपति संतान सुख से वंचित हैं, उन्हें इस समय संतान सुख मिल सकता है। जरूरी कागजातों को संभाल कर रखने की जरूरत होगी। अगर किसी के साथ कोई जरूरी बात करनी है तो भाषा का संभल कर उपयोग करें।

7:
आपके लिए घर पर आज कोई दिक्कत हो सकती है। मन के अनुरूप काम न बन पाने के कारण किसी ओर पर गुस्सा निकालने से बचें। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

8:

दांपत्य जीवन में विवाद के कारण मन कुछ परेशान रह सकता है। किसी पुराने साथी से मुलाकात के योग भी बने हुए हैं। आज का दिन छात्र अपनी परीक्षा की तैयारी में लगाने वाले हैं।

9:
लंबे समय से जो काम करना चाह रहे थे आज उसके लिए मौका बनता दिखाई दे रहा है। किसी के साथ अगर विवाद चल रहा है तो वह अब थम सकता है। आर्थिक मामलों पर स्थिति सामान्य रहेगी।

देवगुरु बृहस्पति कल से कुंभ राशि में वक्री हो रहे है।यानी कि कल से देवगुरु बृहस्पति की उल्टी चाल शुरू हो जाएगी। देवगुरु बृहस्पति 20 जून से 14 सितंबर तक कुंभ राशि में वक्री चाल चलेंगे। इसके बाद गुरु मकर राशि में मार्गी हो जाएंगे। देवगुरु बृहस्पति की उल्टी चाल से कुछ राशियों को विशेष सावधान रहने की आवश्यकता है।
इन राशियों के जातकों के लिए गुरु की वक्री चाल शुभ नहीं कही जा सकती है।

मेष राशि

कार्यों में सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। धन- हानि हो सकती है।
इस दौरान धन- खर्च सोच- समझकर ही करें।
दांपत्य जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करें।
स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को इस समय समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा।
किसी भी कार्य को करने से पहले अच्छी तरह सोच- विचार कर लें।
धन- लाभ हो सकता है, लेकिन धन का अधिक खर्च न करें।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
कार्यक्षेत्र में हर किसी भी भरोसा करने से नुकसान हो सकता है।
लेन- देन न करें।
दांपत्य जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करें।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों का आर्थिक पक्ष कमजोर हो सकता है।
जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है।
लेन- देन न करें।
ये समय निवेश करने के लिए शुभ नहीं है।
इस समय स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
खर्चों में वृद्धि हो सकती है।
स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा।
पारिवारिक जीवन में भी कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

अंक ज्योतिष संबंधित जानकारी के लिए सम्पर्क करें  पंडित नागेन्द्र पांडेय :- 9565994321

Related Articles

Back to top button
Event Services