Social

अजय कुमार लल्लू ने बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती पर

भारतीय संविधान के निर्माता-भारत रत्न बाबा साहब डा0 भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए सादगी के साथ मनायी गयी। इस मौके पर प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू जी ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण पुष्पांजलि अर्पित की।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू ने बाबा साहब ने हमारे देश को विश्व का सबसे महान संविधान प्रदान किया है। आज उसी की बदौलत सम्पूर्ण विश्व में हमारे देश का लोकतंत्र सबसे मजबूत है। उन्होने समतामूलक समाज की स्थापना, सामाजिक न्याय, शिक्षा, संगठित रहने और संघर्ष करने का मूल मंत्र दिया। संविधान के जरिये दलितों और पिछड़ों को संवैधानिक अधिकार देने का काम किया। उन्होने कहा कि देश कुछ लोग बाबा साहब के बनाये संविधान और हमारे देश के लेाकतंत्र को कमजोर और तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। आज के दिन हम सभी को देश के संविधान और लोकतंत्र को बचाये रखने के लिए हर संघर्ष करते रहने का संकल्प लेना चाहिए, यही बाबा साहब के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस मौके पर प्रमुख रूप से प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्री सतीश अजमानी, अनुशासन समिति के सदस्य एवं पूर्व विधायक श्री श्यामकिशोर शुक्ल, प्रभारी प्रशासन श्री दिनेश सिंह, लखनऊ जिलाध्यक्ष दक्षिणी श्री अजय श्रीवास्तव अज्जू, डा0 लालती देवी, श्री विजय बहादुर, श्रीमती सिद्धिश्री, श्री रमाशंकर द्विवेदी, सुश्री आस्था तिवारी, श्री जावेद अहमद, श्री अभिषेक बाजपेयी, श्री सुशील बाल्मीकि, श्री हसन अब्बास, श्री गोविन्द सिंह, श्री सोमेश सिंह चैहान, श्री कर्मवीर आजाद, श्री हम्माम वहीद, श्री अनुराग बाल्मीकि सहित सैंकड़ों कांग्रेसजनों ने कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की।

किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601

अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें।

आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं.

हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button
Event Services