State NewsUttar Pradesh

वन महोत्सव पर अग्रशील इंफ्राटेक की हरित पहल

आश्रयम प्रोजेक्ट में लगाए जाएंगे करीब 3 हजार पेड़, रेन वाटर हार्वेस्टिंग से होगा भूजल संरक्षण

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के 35 करोड़ पौधरोपण अभियान को गति देते हुए अग्रशील इंफ्राटेक ने वन महोत्सव के अवसर पर अपने आवासीय प्रोजेक्ट ‘आश्रयम’ में व्यापक पौधरोपण अभियान की शुरुआत की है। कंपनी ने इस मानसून सीजन में परियोजना परिसर में करीब 3 हजार पौधे लगाने का संकल्प लिया है। साथ ही, परियोजना में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को भी प्रभावी रूप से लागू किया जा रहा है, जिससे हरियाली बढ़ाने के साथ-साथ भूजल संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।

राज्य सरकार का यह अभियान पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाने और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए अग्रशील इंफ्राटेक ने अपने प्रोजेक्ट में बड़े स्तर पर पौधरोपण का निर्णय लिया है। वन महोत्सव के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों ने पौधे लगाकर अभियान की शुरुआत की।

निजी क्षेत्र की भागीदारी जरूरी : प्रेक्षा सिंह

अग्रशील इंफ्राटेक की सीईओ प्रेक्षा सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार का 35 करोड़ पौधरोपण अभियान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय पहल है और इसमें निजी क्षेत्र की भागीदारी से इस अभियान को और मजबूती मिलेगी।

उन्होंने कहा,

“आश्रयम में करीब 3 हजार पौधे लगाने के साथ हमने रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को भी परियोजना का अभिन्न हिस्सा बनाया है। हमारा उद्देश्य केवल हरियाली बढ़ाना नहीं, बल्कि वर्षा जल का संरक्षण कर भूजल पुनर्भरण को भी बढ़ावा देना है। टिकाऊ विकास तभी संभव है, जब पर्यावरण संरक्षण और आधुनिक विकास साथ-साथ आगे बढ़ें।”

पौधों की देखभाल पर रहेगा विशेष फोकस

कंपनी के अनुसार, पौधरोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण की भी समुचित व्यवस्था की जाएगी, ताकि यह पहल क्षेत्र के हरित वातावरण को मजबूत बना सके।

अग्रशील इंफ्राटेक ने लोगों से अपील की है कि वे पौधरोपण के साथ-साथ वर्षा जल संरक्षण को भी अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। कंपनी का मानना है कि ऐसे छोटे-छोटे प्रयास भविष्य में जल संकट और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।


Advertisement……….

Related Articles

Back to top button