Social

भारत जोड़ो यात्रा के सफल समापन के पश्चात भारत यात्री के रूप में लगातार पांच महीने चलने वाले उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग कांग्रेस के चेयरमैन शाहनवाज आलम के प्रथम लखनऊ आगमन पर विभाग के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत एवं सम्मान समारोह उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के मीडिया हाल में आयोजित किया गया।

सम्मान समारोह में मुख्य रूप से प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री श्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने अपने सम्बोधन में भारत यात्री शाहनवाज आलम को यात्रा की सफलता की बधाई देते हुए कहा कि जिस प्रकार से आप भारत जोड़ो यात्रा के दौरान श्री राहुल गांधी जी के साथ चले वह कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए गौरव की बात है।

अपने संबोधन में संगठन सचिव अनिल यादव ने विभाग के चेयरमैन भारत यात्री शाहनवाज आलम को बधाई देते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा की सफलता एवं राहुल गांधी जी के विचारों को आप अपने विभाग के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

विभाग के चेयरमैन शाहनवाज आलम ने अपने संबोधन में यात्रा के अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि यात्रा में जिस प्रकार से आम जनता का प्यार और समर्थन मिल रहा था उसका नजारा देखने योग्य था। देश की जनता मोदी सरकार की नीतियों से परेशान है। यात्रा में समाज के हर तबके के लोगों को जुड़ाव तथा समर्थन इस बात को दर्शा रहा था कि देश की जनता भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से त्रस्त है और बदलाव चाहती है। भारत जोड़ो यात्रा का मुख्य उद्देश्य देश में नफरत एवं विघटन की राजनीति को समाप्त करना तथा देश में भाईचारे का माहौल स्थापित करना है।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ला, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रशासन प्रभारी दिनेश सिंह, मीडिया संयोजक अंशू अवस्थी, प्रदेश प्रवक्ता संजय सिंह, विकास श्रीवास्वत, सचिन रावत, रफत फातिमा, संजय शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक विभाग अख्तर मलिक, मसूद अहमद, महासचिव मोहम्मद सलीम खान, अनीस अख्तर मोदी, मुमताज अहमद, इरशाद अली, संगठन प्रभारी शाहनवाज खान, प्रदेश सचिव मोहम्मद उमैर, शान हैदर, प्रदेश प्रवक्ता चौधरी सलमान कादिर, जावेद अहमद, लखनऊ जिलाध्यक्ष मोहम्मद यूसुफ, पूर्व जिलाध्यक्ष तौहीद नजमी, मोहम्मद शुऐब, नावेद नकवी, बी0एन0 यादव, मोहम्मद आदिल, मोहम्मद यूसुफ, मोहम्मद आरिफ कुरैशी, मोहम्मद इमरान खान, मोहम्मद अलीम अब्बासी, अमान अंसारी, मोहम्मद सऊद सहित अल्पसंख्यक विभाग कांग्रेस के सैकड़ों नेता तथा कार्यकर्ता मौजूद रहे। उक्त जानकारी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रवक्ता चौधरी सलमान कादिर ने जारी प्रेस बयान में दी है।

Related Articles

Back to top button
Event Services