Religious

आज का राशिफल 3 मई 2021 जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन

मेष- आज जॉब में कार्यों की अधिकता को लेकर तनाव हो सकता है। चन्द्रमा व मंगल गोचर आपकी व्यावसायिक योजनाएं सफल करेंगे। कोई सरकारी कार्य बनेगा। हरा रंग शुभ है। गुड़ का दान करें।

वृष-  शनि व चन्द्र गोचर के कारण जॉब में आज कोई बड़ा कार्य हो सकता है। स्वास्थ्य में लापरवाही से बचें। हरा रंग शुभ है। शिक्षा में सफलता मिलेगी। तिल का दान करें।

मिथुन- आज छात्र सफल रहेंगे। बैंकिंग व आईटी जॉब के कॅरियर में प्रोमोशन संभावित है। तुला राशि के मित्र से लाभ होगा। सफेद रंग शुभ है।

कर्क- व्यवसाय में सफलता से प्रसन्न रह सकते हैं। बड़े भाई की सहायता बहुत कार्य करेगा। धार्मिक अनुष्ठान की योजना फलीभूत होगी। सफेद रंग शुभ है।

सिंह- बिजनेस को लेकर तनाव रहेगा। आध्यात्म की तरफ प्रेरित होंगे। धार्मिक अनुष्ठान की योजना बनेगी। पीला रंग शुभ है। जॉब में सफलता मिलेगी।

कन्या- जॉब में उन्नति है। कोई रुका सरकारी पूर्ण होगा। चन्द्रमा व शनि का मकर गोचर जॉब में लाभ प्रदान करेंगे। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। आसमानी रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।

तुला- आज व्यवसाय में संघर्ष की स्थिति होगी। जॉब में उच्चाधिकारियों से लाभ की संभावना रहेगी। नीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।गाय को केला खिलाएं।

वृश्चिक- गुरु व चन्द्रमा छात्रों के लिए अनुकूल हैं। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। नारंगी रंग शुभ है। उड़द का दान करें। बिजनेस में लाभ के लिए श्री सूक्त का पाठ करें।

धनु-  बिजनेस में कुछ नवीन कार्यों से  सफलता की प्राप्ति होगी। जॉब में संघर्ष है। धन आगमन होने के संकेत हैं। सफेद  रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ लाभदायक है।

मकर- आज चन्द्रमा व शनि इसी राशि में गोचररत हैं। बड़े भाई की सहायता से व्यवसाय में सफलता संभावित है।  हनुमानचालीसा का पाठ करें। बैगनी रंग शुभ है।

कुंभ- चन्द्रमा आपकी आध्यात्मिक सोच को विस्तार देंगे। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। स्वास्थ्य से सुख मिल सकता है। श्री सूक्त का पाठ करें। नारंगी रंग शुभ है।

मीन-  परिवार में किसी बात को लेकर थोड़ा विवाद हो सकता है। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। आईटी व बैंकिंग जॉब से सम्बद्ध लोग सफलता की प्राप्ति करेंगे। लाल रंग शुभ है। सुंदरकांड का पाठ करें।

ज्योतिष संबंधित जानकारी के लिए सम्पर्क करें  पंडित प्रभा शंकर शुक्ल :-9335774404

Related Articles

Back to top button
Event Services