Religious

आज का राशिफल 24 मई 2021 जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन

पंडित प्रभा शंकर शुक्ल

मेष- आज जॉब में परिवर्तन का विचार आ सकता है। मंगल व चन्द्र गोचर अनुकूल हैं। रूका कार्य बनेगा। पीला व लाल रंग शुभ है। तिल का दान करें।

वृष- शुक्र व चन्द्र गोचर की अनुकूलता  के कारण आर्थिक लाभ के संकेत हैं। जॉब में लापरवाही से बचें। नीला व हरा रंग शुभ है। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। उड़द का दान करें।

मिथुन- कई दिनों से रुके धन की प्राप्ति संभावित है। हरा व नीला रंग शुभ है। बुध व चन्द्र के गोचर थोड़ा प्रतिकूल है। स्किन रोग की सम्भावना रहेगी।

कर्क- जॉब में सिंह या धनु राशि के उच्चाधिकारियों के सहयोग की प्राप्ति से प्रसन्न रह सकते हैं। पिता का आशीर्वाद बहुत कार्य करेगा। व्यवसायिक योजना फलीभूत होगी।सफेद व पीला रंग शुभ है।

सिंह- व्यवसाय में कुछ नए  प्रोजेक्ट की तरफ प्रेरित होंगे।धार्मिक अनुष्ठान की योजना बनेगी। लाल व सफेद रंग शुभ है। जॉब में सफलता मिलेगी।

कन्या- जॉब में  रुका धन प्राप्त होगा। बुध व चन्द्रमा वाणी से लाभ प्रदान करेंगे।हरा व नीला  रंग शुभ है।गाय को पालक खिलाएं।

तुला- आज जॉब में थोड़े तनाव की स्थिति में रहेंगे।आईटी व बैंकिंग जॉब से सम्बद्ध जातकों को प्रोमोशन की संभावना रहेगी। हरा व आसमानी रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

वृश्चिक- मंगल व चन्द्र गोचर व्यवसाय में सफल करेंगे। छात्रों में कॅरियर को लेकर उत्साह होगा। पीला व सफेद रंग शुभ है। तिल व गुड़ का दान करें।

धनु- राशि स्वामी गुरु व चन्द्र गोचर की अनुकूलता से जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। किसी प्रिय मित्र के आगमन होने के संकेत हैं। हरा व नीला रंग शुभ है।

मकर- पॉलिटिक्स में सफलता मिलेगी। माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। राहु व शनि गोचर स्वास्थ्य सुख में लाभ प्रदान कर सकते हैं। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। हरा व नीला रंग शुभ है।

कुम्भ- गुरु का इस राशि में गोचर व चन्द्रमा का तुला गोचर आपकी धार्मिक सोच को विस्तार देंगे। जॉब में सफल रहेंगे। सूर्य के वृष गोचर से लाभ मिल सकता है। हरा व बैगनी रंग शुभ है।

मीन- चन्द्रमा का अष्टम गोचर थोड़ा तनाव दे सकता है। जॉब व व्यवसाय में  सफलता की प्राप्ति करेंगे। पीला व नारंगी रंग शुभ है। अन्न दान करें।

ज्योतिषसंबंधितजानकारीकेलिएसम्पर्ककरेंपंडितप्रभाशंकरशुक्ल :-9335774404

Related Articles

Back to top button
Event Services