Uttar Pradesh

राष्ट्रीय युवा दिवस पर एक विचार गोष्ठी आयोजित की गई

बरेली : उड़ान सेवा समिति के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद जी की 160 वीं जयंती पर मंडल कार्यालय पर राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में विचार गोष्ठी एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित कर मनाई गई ।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया।

सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मुनीश गुप्ता ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी महान संत थे उन्होंने लोगों को अध्यात्म एवं वेदांत से परिचित कराया। अपने ज्ञान तथा शब्दों द्वारा पूरे विश्व भर में हिंदू धर्म के विषय में लोगों का नजरिया बदला। अल्प समय में उन्होंने इतना काम करके दिखाया जो अभूतपूर्व कहलाया।
प्रदेश संरक्षक पवन कालरा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने शिकागो की विश्व धर्म महासभा में हिंदू धर्म पर अपने वक्तव्य से सभी को प्रभावित किया और दुनिया भर में हिंदू धर्म का प्रचार- प्रसार किया। हमारे लिए गर्व की बात है कि उन्होंने कायस्थ कुल में जन्म लिया। प्रदेश प्रभारी संजीव अवस्थी ने कहा कि आज पूरा देश विवेकानंद जी की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मना रहा है। देश के युवाओं को स्वामी विवेकानंद से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। युवा ही देश की दिशा और दशा बदल सकते हैं।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष युवा राजन कुमार , प्रदेश संयोजक योगेश कुमार बंटी, आरती गुप्ता, अभिषेक श्रीवास्तव, निशा मौर्य, राधा पाल शिवानी दिवाकर, आरती शर्मा, मोनिका, अंजलि आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन युवा अध्यक्ष राजन कुमार ने किया IA symposium was organized on National Youth Dayसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मुनीश गुप्ता ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी महान संत थे उन्होंने लोगों को अध्यात्म एवं वेदांत से परिचित कराया। अपने ज्ञान तथा शब्दों द्वारा पूरे विश्व भर में हिंदू धर्म के विषय में लोगों का नजरिया बदला। अल्प समय में उन्होंने इतना काम करके दिखाया जो अभूतपूर्व कहलाया।
प्रदेश संरक्षक पवन कालरा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने शिकागो की विश्व धर्म महासभा में हिंदू धर्म पर अपने वक्तव्य से सभी को प्रभावित किया और दुनिया भर में हिंदू धर्म का प्रचार- प्रसार किया। हमारे लिए गर्व की बात है कि उन्होंने कायस्थ कुल में जन्म लिया। प्रदेश प्रभारी संजीव अवस्थी ने कहा कि आज पूरा देश विवेकानंद जी की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मना रहा है। देश के युवाओं को स्वामी विवेकानंद से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। युवा ही देश की दिशा और दशा बदल सकते हैं।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष युवा राजन कुमार , प्रदेश संयोजक योगेश कुमार बंटी, आरती गुप्ता, अभिषेक श्रीवास्तव, निशा मौर्य, राधा पाल शिवानी दिवाकर, आरती शर्मा, मोनिका, अंजलि आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन युवा अध्यक्ष राजन कुमार ने किया I

Related Articles

Back to top button
Event Services