खाटूश्याम मंदिर परिसर में आज होगी महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता

विधायक डॉ. नीरज बोरा देंगे पूज्यपाद स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज की आगामी श्रीराम कथा की जानकारी
लखनऊ, 29 मई 2026।
राजधानी लखनऊ स्थित खाटूश्याम मंदिर परिसर, बीरबल साहनी मार्ग, गोमती तट में आज शुक्रवार, 29 मई 2026 को मध्याह्न 12:00 बजे एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता आयोजित की जाएगी।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए माननीय विधायक डॉ. नीरज बोरा जी पूज्यपाद स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज की आगामी श्रीराम कथा के आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा एवं उससे जुड़े विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी मीडिया प्रतिनिधियों को प्रदान करेंगे।कार्यक्रम आयोजकों की ओर से समस्त सम्मानित मीडिया प्रतिनिधियों से अनुरोध किया गया है कि वे समय से उपस्थित होकर प्रेस वार्ता को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें।
स्थान: खाटूश्याम मंदिर परिसर, बीरबल साहनी मार्ग, गोमती तट, लखनऊ
समय: मध्याह्न 12:00 बजे
दिनांक: शुक्रवार, 29 मई 2026




