State NewsUttar Pradesh

‘हमारी राधा’ में आएगा बड़ा भावुक मोड़, गिरधर के कहने पर राधा छोड़ेगी अपना घर

शनाया के दबाव में गिरधर ने लिया बड़ा फैसला, राधा और गिरधर का रिश्ता टूटने की कगार पर

लखनऊ, अक्टूबर 2026। ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेस लिमिटेड (ZEEL) के फ्री-टू-एयर हिंदी मनोरंजन चैनल अनमोल टीवी के पहले ओरिजिनल शो ‘हमारी राधा’ में दर्शकों को जल्द ही एक बेहद भावुक और चौंकाने वाला मोड़ देखने को मिलेगा। शो में राधा (सिमरन कौर) और गिरधर (अक्षय म्हात्रे) के रिश्ते में बढ़ती दूरियां अब उनके वैवाहिक जीवन को टूटने की कगार पर ले आई हैं।

कहानी में शनाया (वैदेही नायर) लगातार गिरधर पर राधा को अपनी जिंदगी से दूर करने का दबाव बना रही है। इसी दबाव के बीच गिरधर आखिरकार राधा से घर छोड़ने के लिए कह देता है। वह राधा से साफ शब्दों में कहता है कि अब वह उससे प्यार नहीं करता और केवल अपने बेटे कियान की वजह से अब तक उसके साथ रह रहा था।

गिरधर की यह बात सुनकर राधा पूरी तरह टूट जाती है। इसके बावजूद वह अपने पति से रिश्ता न तोड़ने की गुहार लगाती है और अपने परिवार को बचाने का हरसंभव प्रयास करती है। लेकिन गिरधर अपने फैसले पर अडिग रहता है और राधा को बेटे कियान के साथ घर छोड़ने का आदेश दे देता है।

जिस घर को राधा ने प्यार, विश्वास और अपने सपनों से सजाया था, उसी घर से विदा होने का दर्द उसके लिए असहनीय हो जाता है। पुरानी यादों और साथ बिताए खूबसूरत पलों को याद करते हुए राधा भावुक हो उठती है। हालांकि, उसके मन में आखिरी पल तक यह उम्मीद बनी रहती है कि शायद गिरधर अपना फैसला बदल देगा और उसे रोक लेगा।

आखिरकार राधा अपने बेटे के साथ उस घर को छोड़कर चली जाती है, जिसे उसने गिरधर के साथ मिलकर बसाया था। अब कहानी में सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या राधा और गिरधर का रिश्ता हमेशा के लिए खत्म हो जाएगा या यह दूरी दोनों को एक बार फिर करीब लाएगी?

वहीं, राधा के घर छोड़ने के बाद क्या शनाया अपने इरादों में कामयाब होगी? क्या गिरधर को अपने फैसले पर पछतावा होगा? इन तमाम सवालों के जवाब शो के आगामी एपिसोड में देखने को मिलेंगे।

दर्शक ‘हमारी राधा’ का प्रसारण हर रात 9:30 बजे सिर्फ अनमोल टीवी पर देख सकते हैं।

Advertisement……

Related Articles

Back to top button