State NewsUttar Pradesh

फीनिक्स यूनाइटेड, बरेली में जन्माष्टमी पर सजेगी भक्ति और संस्कृति की शाम

कृष्ण लीला नृत्य से जीवंत होंगी श्रीकृष्ण की लीलाएं, सर्वज्ञ बैंड के भजनों पर झूमेंगे शहरवासी

बरेली, 31 अगस्त। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर फीनिक्स यूनाइटेड, बरेली में भक्ति, संगीत और नृत्य से सजी एक खास शाम का आयोजन किया जाएगा। 3 सितंबर को शाम 5:30 बजे से यहां भजन जैमिंग और कृष्ण लीला डांस की विशेष प्रस्तुति होगी।

आयोजन के दौरान श्रीकृष्ण की लीलाओं और भक्ति के रंगों को नृत्य एवं संगीत के माध्यम से जीवंत किया जाएगा। एस.आर. फ्यूज़न डांस ट्रूप द्वारा प्रस्तुत कृष्ण लीला नृत्य दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहेगा। वहीं सर्वज्ञ बैंड की भजन प्रस्तुति से पूरा माहौल भक्तिमय हो उठेगा।

फीनिक्स मिल्स के रिटेल डायरेक्टर (नॉर्थ) संजीव सरीन ने कहा कि उनका प्रयास शहरवासियों को खरीदारी से आगे बढ़कर ऐसे अनुभव प्रदान करना है, जो उन्हें भारतीय संस्कृति और परंपराओं से भी जोड़ें। उन्होंने बरेलीवासियों से अपने परिवार और दोस्तों के साथ आयोजन में शामिल होने की अपील की।

उन्होंने कहा कि कृष्ण भक्ति, संगीत और नृत्य से सजी यह शाम शहरवासियों के लिए एक यादगार अनुभव होगी। आयोजन के माध्यम से जन्माष्टमी के उत्सव को सांस्कृतिक और मनोरंजक अंदाज में मनाने का प्रयास किया जा रहा है।

Advertisement…

Related Articles

Back to top button