सीआईएससीई जोनल बॉक्सिंग टूर्नामेंट : सेंट थॉमस मिशन स्कूल, जानकीपुरम् बना चैंपियन
CISCE Zonal Boxing Tournament: St. Thomas Mission School, Jankipuram becomes champion

लखनऊ। सेंट थॉमस मिशन स्कूल, जानकीपुरम् ने सीआईएससीई जोनल बॉक्सिंग टूर्नामेंट में सर्वाधिक 9 स्वर्ण पदक जीतते हुए चैंपियन होने का गौरव प्राप्त किया। केडी सिंह बाबू स्टेडियम के बाक्सिंग एरिना में सेंट थॉमस मिशन स्कूल, जानकीपुरम् द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि लखनऊ मंडल के क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी श्री अजय कुमार सेठी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि का स्वागत स्कूल प्रबंधक फादर जयसन जोसफ ने शाल पहनाकर किया।
इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्या डा.रूपम दुबे ने भी पदक विजेता खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया। इस टूर्नामेंट में लखनऊ जोन के विभिन्न स्कूलों की टीमों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें मॉडर्न अकादमी की टीम तीन स्वर्ण पदक के साथ दूसरे स्थान पर रही। वहीं बालक अंडर-14 के 40 – 42 किग्रा भार वर्ग के फाइनल मुकाबले में मॉडर्न एकेडमी, गोमती नगर के दिव्यांशु बिष्ट ने सेंट थॉमस मिशन स्कूल, जानकीपुरम् के जोनाथन जयसन को हराकर स्वर्ण पदक जीता।
टूर्नामेंट के विजेता:-
बालक अंडर-14 आयु वर्ग:
30 -32 किग्रा : – मो.अयान खान (स्वर्ण पदक) मॉडर्न एकेडमी, गोमती नगर
32 – 34 किग्रा : – देवांश चौरसिया (स्वर्ण पदक) सेंट थॉमस मिशन स्कूल, जानकीपुरम्
34 – 36 किग्रा : – आदित्य सिंह अलेरिया (स्वर्ण पदक) सेंट थॉमस मिशन स्कूल, जानकीपुरम्
40 – 42 किग्रा : – दिव्यांशु बिष्ट (स्वर्ण पदक) मॉडर्न एकेडमी, गोमती नगर
बालक अंडर-17 आयु वर्ग:-
46 -48 किग्रा : – अहमद वली उल्लाह (स्वर्ण पदक) सेंट थॉमस मिशन स्कूल, जानकीपुरम्
50 -52 किग्रा : – ओम सेमवाल (स्वर्ण पदक) सेंट थॉमस मिशन स्कूल, जानकीपुरम्
बालक अंडर-19 आयु वर्ग :-
56 -60 किग्रा : – अभय यादव (स्वर्ण पदक) सेंट थॉमस मिशन स्कूल, जानकीपुरम्
60 -64 किग्रा : – अनुभव वर्मा (स्वर्ण पदक) सेंट थॉमस मिशन स्कूल, जानकीपुरम्
बालिका अंडर-14 आयु वर्ग:-
26 – 30 किग्रा : – अनन्या सिंह अलेरिया (स्वर्ण पदक) सेंट थॉमस मिशन स्कूल, जानकीपुरम्
38 – 42 किग्रा : – अनन्या यादव (स्वर्ण पदक) सेंट थॉमस मिशन स्कूल, जानकीपुरम्
बालिका अंडर-17 आयु वर्ग :-
44 -46 किग्रा : – शिवानी भट्ट (स्वर्ण पदक) मॉडर्न एकेडमी, गोमती नगर
बालिका अंडर-19 आयु वर्ग:-
अंडर 45 किग्रा : – मानसी शर्मा (स्वर्ण पदक) सेंट थॉमस मिशन स्कूल, जानकीपुरम्

अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें। आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं. हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।
किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601