लखनऊ के 26 वर्षीय इलेक्ट्रिकल इंजीनियर , आदित्य श्रीवास्तव ने सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई) 2023 में टॉप किया।

लखनऊ: यह साबित करते हुए कि आकाश की सीमा नहीं है, लखनऊ के 26 वर्षीय इलेक्ट्रिकल इंजीनियर , आदित्य श्रीवास्तव ने सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई) 2023 में टॉप किया। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर (आईआईटीके) के पूर्व छात्र, यह आदित्य का था।
सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित सिविल (मुख्य) परीक्षा 2023 के अंतिम नतीजों (UPSC CSE 2023 Final Result) की घोषणा कर दी गई है। आयोग द्वारा सिविल सेवा परीक्षा 2023 के अंतिम नतीजों की घोषणा आज यानी मंगलवार 16 अप्रैल 2024 को की गई।लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने यूपीएससी में टॉप किया है।
सिविल सेवा परीक्षा 2023 का रिजल्ट आ गया है। मंगलवार को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा रिजल्ट जारी किया गया है। लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने यूपीएससी में टॉप किया है।UPSC द्वारा सूचना के मुताबिक CSE 2023 में आदित्य श्रीवास्तव ने टॉप (AIR 1) किया है। वहीं, इसके बाद अनिमेष प्रधान ने दूसरा (AIR 2) और डोनुरू अनन्या रेड्डी ने तीसरा (AIR 3) स्थान प्राप्त किया है।
यूपीएससी टॉप करने वाले आदित्य श्रीवास्तव लखनऊ के रहने वाले हैं। लखनऊ के सिटी मोंटेसरी स्कूल (सीएमएस) से 12वीं तक शिक्षा ग्रहण की है। साल 2021 में आदित्य ने यूपीएससी में 485 रैंक हासिल की थी।आदित्य श्रीवास्तव अभी हैदराबाद में आईपीएस की ट्रेनिंग कर रहे हैं, 2022 में उनका चयन आईपीएस में हुआ था। वह साढ़े पांच महीने की ट्रेनिंग कर चुके हैं।
आदित्य श्रीवास्तव ने आईआईटी कानपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक और एमटेक की पढ़ाई करने के बाद डेढ़ साल तक बेंगलुरु में एक मल्टीनेशनल कंपनी में कार्य भी किया है। डेढ़ साल नौकरी के बाद उन्होंने नौकरी छोड़कर सिविल सेवा की तैयारी की। आदित्य श्रीवास्तव ने घर पर रहते हुए सेल्फ स्टडी करते हुए उन्होंने सफलता हासिल की है।
अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें। आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं. हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।
किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601