सरकार की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवम् महिला सशक्तिकरण के बारे में गांव गांव जाकर लोगों को किया जागरूक…


बरेली / दातागंज : आंवला जन संवाद यात्रा के संयोजक रविन्द्र विक्रम सिंह ने रोहरी गांव में महिला सशक्तिकरण को बल देते हुऐ ग्रामीण महिलाओं से रूबरू होकर उनकी बात को सुना ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं का कहना था कि महिलाएं घरों तक सीमित नहीं है महिलाओं का समाज में हर पायदान पर योगदान है, एडवोकेट रविंद्र विक्रम सिंह ने खिलौना देवी संवाद किया तो उन्होंने कहां महिलाओं के सम्मान के लिए योगी मोदी सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसी योजनाएं चलाई है।
महिलाओं की भागीदारी और उनके सम्मान के लिए मोदी सरकार कई योजना चल रही है शांति देवी ने कहा सरकार ने फ्री सिलाई मशीन योजना भी चलाई है जिससे महिलाओं को बहुत लाभ मिल रहा है महिलाएं / बेटी इस सरकार में सबसे ज्यादा सुरक्षित है शिक्षा के क्षेत्र में भी बेटियां पड़ रही है कुमारी धन देवी, उर्मिला देवी, संगीता, कमलेश कुमारी, कमला देवी, गायत्री देवी, पिंकी, मुन्नी, फूल कुमारी, एवम् नन्ही देवी आदि जन संवाद में मैजूद रहीं I






