संजय गांधी की पुण्य तिथि आज: मेनका गांधी और वरुण गांधी के साथ श्रद्धांजलि देने पहली बार पहुंची खास मेहमान

हर साल पुण्यतिथि पर सांसद वरुण गांधी अपनी मां मेनका गांधी के साथ श्रद्धांजलि अर्पित करने शांति वन पहुंचते रहे हैं। शुक्रवार को पहली बार सांसद वरुण गांधी की बेटी भी शांति वन में अपने दादा को श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंची तो उन भावुक क्षणों को सांसद ने ट्विटर पर साझा किया। बता दें कि 23 जून 1980 को एक विमान हादसे में संजय गांधी की मृत्यु हो गई थी।
सांसद वरुण गांधी की बेटी अनसुइया गांधी पहली बार अपने दादा स्वर्गीय संजय गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए शांति वन में पहुंची। इस दौरान पिता वरुण गांधी और दादी पूर्व केंद्रीय मंत्री, सांसद मेनका गांधी उनके साथ रहीं।
शुक्रवार को सुबह सांसद वरुण गांधी ने ट्विटर पर शांति वन में अपनी बेटी और मां के साथ दो तस्वीरें अपलोड करके लिखा कि अनसुइया गांधी ने आज पहली बार अपने दादा स्वर्गीय संजय गांधी को उनकी 43वीं पुण्यतिथि पर शांति वन में श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके साथ उनके पिता और दादी भी थीं।
अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें। आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं. हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।
किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601