सहारनपुर में बोले केशव प्रसाद मौर्य, 2024 में जीतेंगे सभी 80 सीटें; कहा- विपक्ष रह जाएगा जीरो-जीरो-जीरो

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि डबल इंजन की सरकार गरीब कलयाण, किसान और महिला सशक्तिकरण की दिशा में कार्य कर रही है। मुसलमानों को भाजपा का भय दिखाकर जात पात की राजनीति करने वालों को निकाय चुनाव में जनता ने फेल कर दिया है।
सहारनपुर जनपद में एक मुस्लिम भी चुनाव जीते है। इससे सपा, बसपा व रालोद में खलबली मची है। भाजपा 2024 में प्रदेश की सभी 80 सीटें जीतेगी और विपक्ष जीरो होगा।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के बाद कलक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि अब एक ऐसा मतदाता वर्ग तैयार हुआ है जिसे लाभार्थी कहते हैं। इनमें किसी को आवास मिला तो किसी को राशन और किसी को अन्य किसी योजना का लाभ मिला है। यह लाभार्थी भाजपा के साथ है।
जिस मतदाता को विपक्ष भाजपा का भय दिखाकर डराता रहा है वह अब भाजपा के साथ आकर जात पात की राजनीति करने वालों को आईना दिखा रहा है। जिससे सपा, बसपा और रालोद में खलबली मची है। उन्होंने कहा कि 2024 के चुनाव में भाजपा प्रदेश की सभी 80 सीटें जीत जाए तो इसमें किसी को आश्चर्य नहीं करना चाहिए और विपक्ष जीरो-जीरो-जीरो रहेगा।
अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें। आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं. हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।
किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601