रामनवमी पर भोला ने कमाए इतने करोड़, शेखर सुमन ने बॉलीवुड गैंग पर तोड़ी चुप्पी

रामनवमी के मौके पर रिलीज हुई अजय देवगन की फिल्म भोला के ओपनिंग डे कलेक्शन की रिपोर्ट आ गई है। फिल्म को लेकर उम्मीद की जा रही थी कि ये दृश्यम 2 की तरह बंपर ओपनिंग करेगी, लेकिन ऐसा होता हुआ दिख नहीं रहा है। वहीं, बॉलीवुड में राजनीति पर प्रियंका चोपड़ा के खुलासे के बाद अब शेखर सुमन ने भी अपनी चुप्पी तोड़ी है। यहां पढ़ें मनोरंजन जगत से जुड़ी आज की बड़ी खबरें…
पहले दिन भोला ने कमाए इतने करोड़
अजय देवगन की ‘भोला’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। पिछली फिल्म ‘दृश्यम 2’ से बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई करने वाली अजय देवगन और तब्बू की इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था, लेकिन मूवी हॉल में कही ये बेसब्री नजर नहीं आई। भोला रामनवमी के दिन रिलीज हुई। उम्मीद की जा रही थी कि इसे छुट्टी के दिन का फायदा मिलेगा। देशभर में करीब 4000 स्क्रीन्स पर रिलीज ये फिल्म तमिल फिल्म ‘कैथी’ का ऑफिशियल हिंदी रीमेक है। अब भोला के पहले दिन की कलेक्शन रिपोर्ट सामने आ चुकी है, तो चलिए नजर डालते हैं कि फिल्म ने कितने का कलेक्शन किया है।
शेखर सुमन ने बॉलीवुड गैंग को लेकर दिया बयान
बॉलीवुड माफिया के खिलाफ एक के बाद कई स्टार्स आगे बढ़ते हुए अपनी बात रखते हुए नजर आ रहे हैं। हाल ही में एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने इस बात का खुलासा किया था कि आखिर उन्होंने क्यों बॉलीवुड छोड़ा। उन्होंने बताया था कि उन्हें किनारे किया जा रहा था। उन्हें काम नहीं मिल रहा था। प्रियंका चोपड़ा के बाद गायक-संगीतकार अमाल मलिक ने अपने साथ होने वाली घटना का खुलासा किया। इसी कड़ी में अभिनेता शेखर सुमन ने भी बॉलीवुड गैंग की पोल खोलते हुए कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।


मराठी फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में छाई ‘गोदावरी’
मराठी सिनेमा की सबसे बड़ी शाम, प्लैनेट मराठी प्रेजेंट्स का 7वां एडिशन फिल्मफेयर अवार्ड्स मराठी 2022, 30 मार्च को महाकवि कालिदास नाट्यमंदिर हॉल, मुलुंड, मुंबई में आयोजित किया गया। सितारों से भरी इस रात को एक्टर अमेय वाघ और सिद्धार्थ जाधव ने होस्ट किया था।
तेलुगु फिल्म ‘दसरा’ का ओपनिंग डे कलेक्शन
साउथ सुपरस्टार श्रीकांत ओडेला (नानी) ने पैन इंडिया फिल्म ‘दसरा’ के साथ बॉक्स ऑफिस पर दमदार तरीके से वापसी की है। 30 मार्च को रामनवमी के मौके पर रिलीज हुई फिल्म को लेकर लोगों में बराबर का क्रेज देखने को मिला। इसी दिन बॉलीवुड के सुपरस्टार अजय देवगन की ‘भोला’ भी रिलीज हुई। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन इन दोनों फिल्मों की जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। चलिये जानते हैं कि ‘भोला’ के सामने ‘दसरा’ ने टिकट विंडो पर कितने करोड़ से अपना खाता खोला।
क्रिश्चियन डीआर के शो में लगा स्टार्स का मेला
क्रिश्चियन डीआर मुंबई शो में कई कलाकारों ने भाग लिया है। इसमें अनुष्का शर्मा, विराट कोहली, सोनम कपूर, अनन्या पांडे शामिल है। वहीं, इस अवसर पर ईशा अंबानी और राधिका मर्चेंट भी नजर आई। क्रिश्चियन डीआर 2023 फैशन शो मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया के पास आयोजित किया गया था। इस अवसर पर अनुष्का शर्मा, विराट कोहली, सोनम कपूर, अनन्या पांडे, श्वेता बच्चन जैसे लोगों ने भाग लिया। अनुष्का शर्मा ने पीले रंग की ड्रेस पहन रखी थी। वहीं,विराट ने इस अवसर पर खाकी सूट पहन रखा था।
अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें। आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं. हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।
किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601