पुष्पा फेम अभिनेत्री रश्मिका पहुंचीं संगम नगरी, फैंस के उत्साह को देख बोलीं- इट्स अमेजिंग

संगम नगरी पहुंची पुष्पा फेम अभिनेत्री रश्मिका मंदाना बोलीं, वह पहली बार प्रयागराज आई हैं। फैंस के उत्साह को देखकर उन्होंने कहा इट्स अमेजिंग। अभिनेत्री रश्मिका को देखने के लिए उनके फैंस काफी उत्साहित दिखे।
अमिताभ बच्चन सर का शहर है प्रयागराज
अभिनेत्री रश्मिका ने कहा कि यह गंगा किनारे का शहर है। प्रयागराज अमिताभ बच्चन सर का शहर है। यहां बहुत कुछ खास है। अभिनेत्री ने कहा कि इस शहर के युवाओं में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। इस दौरान फैंस की डिमांड पर उन्होंने तेरी झलक अशरफी गीत पर डांस भी किया।

अभिनेत्री ने अपनी फिल्मों का भी किया जिक्र
सिविल लाइंस में एक निजी कार्यक्रम में आईं अभिनेत्री रश्मिका ने अपनी पुष्पा-दो समेत अन्य फिल्मों का जिक्र भी किया। लगभग एक घंटे बाद वह मुंबई लौट गईं।
अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें। आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं. हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।
किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601