दिल्ली के इस फेमस जैन मंदिर का एक बार जरूर करें दर्शन,जाने इन मंदिरों की खास बातें

पूरे भारत में कई जैन मंदिर है। इन सभी मंदिरों की अपनी एक रोचक कहानी है जिसे सुनकर आपको भी यकीनन भगवान के चमतकारों पर विश्वास होने लगेगा। आज हम आपको दिल्ली के आस पास मौजूद जैन मंदिरों के बारे में बता रहे हैं। इन मंदिरों का अपना एक इतिहास है। आइए जानते हैं-

1) त्रिलोक तीर्थ धाम, बड़ागांव
बड़ा गांव में प्राचीन जैन दिगंबर जैन मंदिर है। इस मंदिर में जैन तीर्थंकर पार्श्वनाथ भगवान की अतिशयकारी मूर्तियां हैं। त्रिलोक तीर्थ धाम दिल्ली से लगभग 34 किलोमीटर की दूरी पर है। यहां पर त्रिलोक तीर्थ मंदिर के दर्शन के बाद फाउंटेन शो को जरूर देखें।
2) तिजारा जैन मंदिर
तिजारा जैन मंदिर को अतिशय क्षेत्र के रूप में जाना जाता है, तिजारा जैन मंदिर दिल्ली से 110 किमी दूर है। यह जैनियों के लिए एक फेमस तीर्थ स्थल है और प्राचीन इतिहास प्रेमियों के लिए बहुत रुचि की जगह भी है। रिपोर्ट्स की मानें तो 1956 में एक खुदाई के दौरान आठवें तीर्थंकर चंद्र प्रभु की मुर्ती पाई गई थी इसी के बाद मंदिर की स्थापना की गई। आप दिल्ली और अलवर होते हुए ट्रेन, बस, कार और फ्लाइट से तिजारा पहुंच सकते हैं।
3) सोनागीर मंदिर
सोनागीर भी फेमस स्थलों में से एक माना जाता है। यहां पर छोटी सी पहाड़ियों पर 9वीं और 10वीं शताब्दी के लगभग 84 जैन मंदिर हैं। यह तपस्या के लिए एक फेमस जगह है और ऐसा माना जाता है कि यहां लगभग साढ़े पांच करोड़ संतों ने निर्वाण प्राप्त किया है। कहा जाता है कि जिस पहाड़ी पर ये मंदिर बने हैं, वह कभी सोने की बनी थी। जैन दर्शन के अनुसार यह वह जगह है जहां आठवें तीर्थंकर चंद्रप्रभु का ‘समावशरण’ आया था।
4) श्री दिगंबर जैन लाल मंदिर
दिल्ली के चांदनी चौक में स्थित ये मंदिर शहर का सबसे पुराना जैन मंदिर है। जिसे लाल बलुआ पत्थर से बनाया गया है। ये मंदिर भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित है। यह मंदिर टीआईटी एवियन पशु चिकित्सा अस्पताल के लिए भी फेमस है।
अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें। आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं. हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।
किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601