Uttar Pradesh

प्रियंका गांधी ने पूरा किया अपना वादा…

प्रियंका गांधी ने पूरा किया अपना वादा...

प्रियंका गांधी ने अपने किए वादों को सार्थक करना शुरू कर दिया है जिसकी पहल आज उन्होंने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट में 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देके शुरू कर दी है। प्रियंका गांधी शुरू से कहती आई हैं कि महिलाएं इस देश का अभिन्न अंग हैं और उन्हें देश की राजनीति में अग्रणी स्थान देना चाहिए। उन्होंने कहा हमारा यह फैसला बदलाव की मुहिम है जो राजनीति में महिलाओं के लिए मील का पत्थर साबित होगी।प्रियंका गांधी ने आज महिलाओं को राजनीति में आने की वो सीढ़ी दी है जिसकी उनको वर्षों से तालाश थी। लिस्ट में इसमें सबसे अधिक चर्चित नाम उन्नाव रेप कांड मामले में पीड़िता की मां का आ रहा है। उन्होंने कहा हमारी लिस्ट में जो महिलाएं हैं उनमें से कुछ कुछ संघर्षशील महिलाएं हैं जिन्होंने काफी समस्याओं का सा किया है। कुछ सामाजिक कार्यकर्ता हैं। ऐसी भी महिलाएं हैं, जिन्होंने बेहद अत्याचार झेला है। हम हर उस महिला को समाज। का हिस्सा बनाना चाहते हैं जो अपने आपको कमतर आंकती है। कांग्रेस हमेशा से ही महिलाओं के सम्मान के लिए लड़की आई है। और आगे भी लड़ती रहेगी।बांधनी का जब तक हम महिलाओं को समाज में एक प्रतिष्ठित औधा और सम्मान नहीं मिला देंगे तब तक हम चुप नहीं बैठेंगे। हमारी यह लिस्ट उसी में पहला कदम है। हम आगे भी ऐसे कदम उठाते रहेंगे। चाहे हमे कितनी भी कठिनाइयों का सामना करना पड़े।
कांग्रेस महासचिव ने यह भी कहा कि जो महिलाएं पहली बार चुनाव लड़ने की हिम्मत दिखा रही हैं, वे बहुत हिम्मती महिलाएं हैं। मैं और कांग्रेस पार्टी उन्हें पूरा सहयोग देंगे। महिलाओं के साथ खड़े होना उन्हें उनका उचित स्थान दिलाना हमारी प्राथमिकता है और उसे हम पूरा करके रहेंगे। आगे भी हम जनता और महिलाओं को उनका हक दिलाने के लिए आवाज उठाते रहेंगे। लड़की हूं लड़ सकती हूं नारे से हमने महिलाओं को हक दिलाने की जो मुहिम छेड़ी है उसे आगे भी जारी रखेंगे। और लड़कियों को इस मुहिम से जोड़ते रहेंगे।

Related Articles

Back to top button
Event Services