SocialUttar Pradesh

अखिलेश यादव ने आज समाजवादी पार्टी प्रदेश

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्यालय में 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली वीरांगना अवंती बाई लोधी के जयंती अवसर पर उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किये गये।
    श्री अखिलेश यादव ने कहा कि रानी अवंती बाई लोधी ने भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। अंग्रेजों के विरूद्ध निर्णायक गोरिल्ला युद्ध के कारण रानी अवंती बाई लोधी को याद किया जाता है।
    श्री यादव ने कहा कि रानी अवंती बाई की वीरता के कारण ही मध्य प्रदेश का मंडला और रामगढ़ जिला स्वतंत्र हो गया था। रेवांचल मुक्ति आंदोलन की सूत्रधार रानी अवंती बाई का आव्हान था कि लोग अंग्रेजों से संघर्ष के लिए तैयार रहें या फिर चूड़िया पहनकर घर बैठें। रानी अवंती बाई का जीवन हमारे लिये प्रेरणादायी है।

Related Articles

Back to top button
Event Services