State NewsUttar Pradesh

योगी सरकार अब आंगनबाड़ी कर्मियों को हर साल देगी तीन साड़ियां

3.80 लाख कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को मिलेगा लाभ, कैबिनेट ने दी मंजूरी

लखनऊ, 9 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को हर साल दो के बजाय तीन साड़ियां देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में यह निर्णय लिया गया।

इस फैसले से प्रदेश की 3,80,290 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को लाभ मिलेगा। अतिरिक्त साड़ी का खर्च राज्य सरकार उठाएगी। प्रति साड़ी 500 रुपये की दर से इस पर करीब 19.02 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सरकार का कहना है कि इससे कर्मियों को नियमित इस्तेमाल और धुलाई के दौरान होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी।

Advertisements…..

Related Articles

Back to top button