State NewsUttar Pradesh

लखनऊ में नौसेना शौर्य संग्रहालय के विस्तार को कैबिनेट की मंजूरी

रक्षा पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, युवाओं और परिवारों के लिए विकसित होंगी नई सुविधाएं

लखनऊ। उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को लखनऊ स्थित नौसेना शौर्य संग्रहालय के विस्तार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। इस विस्तार का उद्देश्य प्रदेश में रक्षा पर्यटन को बढ़ावा देना और संग्रहालय में आने वाले युवाओं एवं परिवारों के लिए आकर्षक शैक्षिक और मनोरंजक सुविधाएं विकसित करना है।

प्रस्तावित विस्तार से आगंतुकों को भारतीय नौसेना के शौर्य, इतिहास और रक्षा क्षेत्र से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने के नए अवसर मिलेंगे। साथ ही, नई सुविधाओं के विकास से यह स्थल पर्यटन और अनुभवात्मक शिक्षा के एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित हो सकेगा।

इस पहल से लखनऊ के पर्यटन आकर्षणों में वृद्धि होने और युवाओं में देश की रक्षा सेवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ने की उम्मीद है।

Advertisements……

Related Articles

Back to top button