State NewsTour & TravelUttar Pradesh
दीपोत्सव-2026: रामायण थीम से सजेगी अयोध्या, 20 सेल्फी प्वाइंट बनेंगे आकर्षण

अयोध्या में 6 से 8 नवंबर तक होने वाले दीपोत्सव-2026 में रामनगरी को रामायण की थीम पर सजाया जाएगा। प्रमुख मार्गों, धर्म पथ, रामकथा पार्क, राम की पैड़ी और सरयू तट तक भव्य सजावट की जाएगी।
रामकथा पार्क और राम की पैड़ी पर 10-10 यानी कुल 20 थीम आधारित सेल्फी प्वाइंट बनाए जाएंगे। इसके अलावा 10 भव्य रामायण थीम वाले द्वार, पुष्पक विमान, राम रथ, राम दरबार, भरत मिलाप मंच और सरयू में फ्लोटर्स प्रमुख आकर्षण होंगे।

पर्यटन विभाग का उद्देश्य रामायण के विभिन्न प्रसंगों को सरल भाषा और आधुनिक रचनात्मकता के माध्यम से बच्चों व नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। मुख्य आयोजन 7 नवंबर को होगा, जब 56 घाटों पर करीब 30 लाख दीप जलाए जाएंगे।

Advertisements….





