Tour & Travel

सफर करते समय प्लेन में भूल से भी ना खाएं ये चीजें नहीं तो खराब हो सकती है आपकी हालत

आज के लोगों को सफर करना बहुत पसंद होता है। हालाँकि सफर के दौरान किसी भी तरह का गलत खानपान मूड को बुरी तरह खराब कर सकता है। अगर आप प्लेन में सफर कर रहे हैं तो भी आपको कई बातों का ध्यान रखना होगा। आज हम आपको बताने जा रहे हैं प्लेन में सफर करते समय किस तरह के फूड्स को नहीं खाना चाहिए।

दूध से बनी चीजें: अगर आप प्लेन में सफर कर रहे हैं तो दूध से बनी हुई चीजें, जैसे दही, शेक, चीज, पनीर व अन्य को खाने से परहेज करें। जी दरअसल इनकी वजह से बॉडी टेंपरेचर डिस्टर्ब हो सकता है और आपकी तबीयत खराब हो सकती है।
रेडी टू ईट मीट: कुछ लोग प्लेन में सफर के दौरान रेडी टू ईट मीट का सेवन करते हैं, हालाँकि ऐसा फूड भी सेहत को खराब कर सकता है। जी दरअसल रखा हुआ मीट हो सकता है, कई बार गर्म किया गया हो, जो कि शरीर के लिए बिल्कुल अच्छा नहीं माना जाता।
कटे हुए फल: कई रिसर्च में सामने आया है कि अगर फलों को काटकर ज्यादा देर के लिए छोड़ दिया जाए, तो वह फायदे के बजाय नुकसान पहुंचाते हैं। वैसे केवल प्लेन ही नहीं बल्कि सामान्य तौर पर भी आपको फलों का इस तरह सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए।
चावल: एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर चावल को पकाने के बाद सही तापमान में न रखा जाए, तो इनमें मौजूद बैक्टीरिया की संख्या काफी बढ़ जाती है। वहीं प्लेन में लोग ऐसे चावल का सेवन कर लेते हैं और अपना हाजमा बिगाड़ लेते हैं।

किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601

अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें।

आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं.

हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button
Event Services