इंटरनेशनल ट्रेड शो में 300 से अधिक विद्यार्थियों ने दिखाई कला-संस्कृति की प्रतिभा

28 से अधिक स्कूलों के छात्रों ने नृत्य-संगीत, चित्रकला और हस्तशिल्प प्रतियोगिताओं में लिया हिस्सा
ग्रेटर नोएडा, 28 सितंबर। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 में रविवार को नई पीढ़ी के विद्यार्थियों ने कला और संस्कृति के विभिन्न रंग बिखेरे। आधुनिक कारोबार और वैश्विक अवसरों के इस मंच पर आयोजित कला एवं संस्कृति प्रतियोगिता में 28 से अधिक स्कूलों के 300 से ज्यादा विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में जेन जी और जेन अल्फा के विद्यार्थियों ने नृत्य-संगीत, चित्रकला तथा पारंपरिक कला एवं शिल्प के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता का आयोजन जेपी पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा ने सह-नोडल विद्यालय ग्रैड्स इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेटर नोएडा के साथ मिलकर किया। इसमें कक्षा 6 से 8 तथा कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों ने प्रस्तुति कला, दृश्य कला और ‘हाथों की विरासत’ तीन विधाओं में भाग लिया।
सुर-ताल में दिखे संस्कृति के रंग
प्रस्तुति कला के कक्षा 6 से 8 वर्ग में एस्टर पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा की तोशिता ने प्रथम, श्रीराम मिलेनियम स्कूल, नोएडा की अर्शिया महाजन ने द्वितीय और ग्रैड्स इंटरनेशनल स्कूल की ग्रुप सॉन्ग टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कक्षा 9 से 12 वर्ग में बेथनी कॉन्वेंट स्कूल की युविका एवं चार्वी प्रथम रहीं। बेथनी कॉन्वेंट स्कूल की संस्कृति पाठक और ग्रैड्स इंटरनेशनल स्कूल की अर्पिता ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि जेपी पब्लिक स्कूल की सांची तृतीय रहीं।
कैनवास पर उतरी सांस्कृतिक विरासत
दृश्य कला प्रतियोगिता के कक्षा 6 से 8 वर्ग में स्पर्श इंटरनेशनल स्कूल की वर्णिका त्यागी प्रथम, ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल की अंशी मौर्य द्वितीय और जेपी पब्लिक स्कूल की कृतिका सिंह तृतीय रहीं।
कक्षा 9 से 12 वर्ग में स्पर्श इंटरनेशनल स्कूल की अंशिका शर्मा ने प्रथम, ग्रैड्स इंटरनेशनल स्कूल की तान्या चौहान ने द्वितीय और रयान इंटरनेशनल स्कूल की चार्वी बघेल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
‘हाथों की विरासत’ में दिखी हुनर की झलक
पारंपरिक कला एवं शिल्प की ‘हाथों की विरासत’ प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 8 वर्ग में स्पर्श इंटरनेशनल स्कूल की सानवी सिंह प्रथम, ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल के लोविश भाटी द्वितीय और जेपी पब्लिक स्कूल की श्रद्धा तृतीय रहीं।
कक्षा 9 से 12 वर्ग में जेपी पब्लिक स्कूल के नवदीप तोमर एवं अनिका ने प्रथम स्थान हासिल किया। ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल के सार्थक द्वितीय और स्पर्श इंटरनेशनल स्कूल की सानवी सिंह तृतीय रहीं।
जेपी पब्लिक स्कूल की सांची, कृतिका सिंह और श्रद्धा ने अपनी-अपनी विधाओं में तीसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि नवदीप तोमर एवं अनिका ने ‘हाथों की विरासत’ में प्रथम स्थान हासिल किया।
प्रधानाचार्यों के मार्गदर्शन में हुआ आयोजन
प्रतियोगिता का आयोजन जेपी पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा की प्रधानाचार्या मीता भंडूला और ग्रैड्स इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्या अदिति बसु के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम का समन्वय जेपी पब्लिक स्कूल की हेडमिस्ट्रेस रितु भटनागर और ग्रैड्स इंटरनेशनल स्कूल की सुशीला ने किया।
निर्णायक मंडल में पी.टी. डी.यू. मॉडल इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. बिनिता, राजकीय उच्च विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. रजनी पिलानी, केंद्रीय विद्यालय दिल्ली के कला विशेषज्ञ आर.पी. पॉल और DJIC, होशियारपुर की गीतांजलि शामिल रहीं। निर्णायकों ने विद्यार्थियों की मौलिकता, रचनात्मकता, प्रस्तुति कौशल और सांस्कृतिक विरासत की समझ की सराहना की।
Advertisements…….





