State NewsUttar Pradesh

फीनिक्स यूनाइटेड बरेली में फूड फेस्ट और शॉप एंड विन से त्योहारों की खरीदारी का मजा दोगुना

30 सितंबर तक ग्राहकों को मिलेगा स्वाद और खरीदारी का खास अनुभव, ₹11,999 की खरीदारी पर सुनिश्चित उपहार

बरेली। फीनिक्स यूनाइटेड बरेली में सितंबर माह के दौरान खरीदारी और खाने के शौकीनों के लिए खास फूड फेस्ट और शॉप एंड विन ऑफर शुरू किया गया है। 15 से 30 सितंबर तक चलने वाले इस आयोजन में ग्राहकों को खरीदारी के साथ विभिन्न फूड ब्रांड्स के व्यंजनों का आनंद लेने का अवसर मिल रहा है।

फूड फेस्ट में लोकप्रिय फूड ब्रांड्स शामिल

फूड फेस्ट के तहत मैकडॉनल्ड्स, केएफसी, पिज्जा हट, बर्गर किंग और सीसीडी सहित कई लोकप्रिय फूड ब्रांड्स ग्राहकों के लिए खास विकल्प लेकर आए हैं। फूड कोर्ट में उपलब्ध विभिन्न व्यंजनों के विकल्पों के चलते परिवार और दोस्तों के साथ आउटिंग का अनुभव भी खास बनाया गया है।

₹11,999 की खरीदारी पर मिलेगा उपहार

फीनिक्स यूनाइटेड बरेली की ओर से चलाए जा रहे शॉप एंड विन ऑफर के तहत 15 से 30 सितंबर के बीच ₹11,999 या उससे अधिक की खरीदारी करने वाले ग्राहकों को सुनिश्चित उपहार दिया जाएगा। वहीं, इस अवधि में सबसे अधिक खरीदारी करने वाले ग्राहक को मोहनलाल एंड संस की ओर से ₹5,000 का गिफ्ट वाउचर प्रदान किया जाएगा।

खरीदारी और खानपान का एक साथ अनुभव

फीनिक्स मिल्स के रीटेल डायरेक्टर, नॉर्थ, श्री संजीव सरीन ने कहा कि सितंबर में ग्राहकों के लिए खरीदारी और खानपान को एक साथ जोड़ते हुए खास अनुभव तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि फूड फेस्ट में पसंदीदा फूड ब्रांड्स के विकल्प उपलब्ध हैं, जबकि शॉप एंड विन ऑफर ग्राहकों की खरीदारी को और खास बनाने का अवसर देता है।

30 सितंबर तक चलेगा आयोजन

फूड फेस्ट और शॉप एंड विन ऑफर 30 सितंबर तक सोमवार से शनिवार सुबह 10 बजे से रात 11 बजे तक उपलब्ध रहेगा। आयोजन से जुड़े ऑफर नियम एवं शर्तों के अनुसार लागू होंगे।

Advertisements……

Related Articles

Back to top button