State NewsUttar Pradesh

अंतरंगी प्रदर्शनी में उमड़ी शहरवासियों की भीड़

फैशन, ज्वेलरी, होम डेकोर और लाइफस्टाइल उत्पादों ने खींचा आकर्षण

बरेली। रोटरी क्लब ऑफ बरेली हेरिटेज द्वारा आयोजित दो दिवसीय फैशन एवं लाइफस्टाइल प्रदर्शनी ‘अंतरंगी’ के अंतिम दिन शहरवासियों की भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन करने के साथ फैशन, ज्वेलरी, होम डेकोर, हैंडीक्राफ्ट और लाइफस्टाइल उत्पादों की जमकर खरीदारी की।

मिलन विद्या भवन में आयोजित प्रदर्शनी में शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों और समाजसेवियों ने सहभागिता की। इनमें पूर्व जज एवं समाजसेवी डॉ. अजय शर्मा, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. नीलू मित्तल, डॉ. रश्मि, डॉ. भावना, डॉ. सरोजनी, नीला सक्सेना, कमल कपूर और सोनल मेहरोत्रा सहित कई प्रतिष्ठित लोग शामिल रहे।

क्लब के चार्टर सदस्य राकेश सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजन शहरवासियों को फैशन और लाइफस्टाइल से जुड़े नवीन उत्पादों को एक ही मंच पर देखने और खरीदने का अवसर प्रदान करते हैं।

प्रदर्शनी के सफल आयोजन में रोटरी क्लब ऑफ बरेली हेरिटेज के सदस्यों का विशेष योगदान रहा। इनमें डॉ. रितु शर्मा, नीलू मेहरोत्रा, डॉ. सुधा वशिष्ठ, डॉ. शालिनी दीक्षित, डॉ. सोनल शर्मा, अनुष्का गोयल, श्वेता अरोरा, रीना, कोमल, रश्मि, रिया रंजन, सविता मेहरोत्रा, रमा जैन, दुर्गावती वाजपेयी, ममता श्रीवास्तव, भावना वर्मा, भारती मेहरोत्रा, गीता गुप्ता, प्रीति वैश्य, बाहें खन्ना, त्रिपल सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।

आगंतुकों ने प्रदर्शनी को आकर्षक और सफल बताते हुए आयोजन की सराहना की। दो दिवसीय प्रदर्शनी में खरीदारी के साथ शहरवासियों को नए फैशन और लाइफस्टाइल ट्रेंड्स से रूबरू होने का अवसर भी मिला।

Advertisements……

Related Articles

Back to top button