State NewsUttar Pradesh
गणेश विसर्जन में दिखा बच्चों का उत्साह, भक्ति के रंग में रंगा लखनऊ

लखनऊ। गणेश उत्सव के समापन पर शहर में गणपति विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। विसर्जन यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और बच्चों ने भी पूरे उत्साह के साथ गणपति बप्पा को विदाई दी।
ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच बच्चे गणपति की भक्ति में झूमते नजर आए। कई बच्चों ने हाथों में गणेश जी की प्रतिमा लेकर और भक्ति गीतों पर उत्साह जताते हुए विसर्जन यात्रा में हिस्सा लिया।
विसर्जन के दौरान “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा से सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए उन्हें भावपूर्ण विदाई दी।
Advertisements…..





