State NewsUttar Pradesh

डॉ. दिनेश शर्मा को उप-राज्यपाल बनने पर बधाई

पोर्ट ब्लेयर, 15 सितंबर 2026। अंडमान तथा निकोबार प्रशासन के मुख्य सचिव के आमंत्रण पर मंगलवार को लोक निवास, विजयपुरम (पोर्ट ब्लेयर) में आयोजित गरिमामय समारोह में श्री श्याम परिवार के मुख्य संरक्षक परम आदरणीय डॉ. दिनेश शर्मा ने अंडमान तथा निकोबार द्वीप समूह के उप-राज्यपाल के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की।

माननीय न्यायमूर्ति रवींद्र विट्ठल राव घुगे, मुख्य न्यायाधीश, कोलकाता उच्च न्यायालय ने डॉ. दिनेश शर्मा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण अवसर पर श्री श्याम परिवार की ओर से डॉ. दिनेश शर्मा को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

श्री श्याम परिवार ने डॉ. शर्मा के सफल, यशस्वी एवं गौरवपूर्ण कार्यकाल की मंगलकामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में अंडमान तथा निकोबार द्वीप समूह विकास और जनकल्याण की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

समारोह के अवसर पर श्री श्याम परिवार की ओर से श्री संजीव अग्रवाल, श्री रूपेश अग्रवाल, श्री आशीष अग्रवाल, श्री विनोद अग्रवाल, श्री सुधीर अग्रवाल, श्री निलेश टाटा, श्री पंकज मिश्रा, श्री सुधीश अग्रवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

जय श्री श्याम।

निवेदक
श्री श्याम परिवार

Advertisements…

Related Articles

Back to top button