State NewsUttar Pradesh

डॉ. किरण रानी सक्सेना का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम

श्रीमद्भगवद्गीता के सस्वर पाठ कार्यक्रम में सहभागिता के लिए मिला प्रमाण पत्र और मेडल

लखनऊ। डॉ. किरण रानी सक्सेना को श्रीमद्भगवद्गीता के सस्वर पाठ के कार्यक्रम में सहभागिता के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड समिति की ओर से प्रमाण पत्र एवं मेडल प्रदान किया गया है। यह कार्यक्रम सेंट्रल चिन्मय ट्रस्ट (इंडिया) के तत्वावधान में 9 मई 2026 को ऑनलाइन आयोजित किया गया था, जिसमें 8,277 लोगों ने भाग लिया।

डॉ. किरण रानी सक्सेना वर्तमान में गीता परिवार की ऑनलाइन कक्षाओं में मुख्य प्रशिक्षक के रूप में सेवाएं दे रही हैं। उन्होंने गीता परिवार के जिज्ञासु, पाठक, पथिक, गीता व्रती और गीता विचक्षण पाठ्यक्रमों को उत्कृष्ट स्तर पर पूर्ण किया है।

गीता के अध्ययन एवं प्रचार-प्रसार के क्षेत्र में उनके निरंतर योगदान और प्रशिक्षण को देखते हुए यह उपलब्धि उनके लिए विशेष सम्मान मानी जा रही है। उनके इस सम्मान से परिवार, परिचितों एवं गीता साधकों में खुशी का माहौल है।

Advertisement…

Related Articles

Back to top button