देवीधुरा बग्वाल में 180 से अधिक घायल

देवीधुरा बग्वाल में 180 से अधिक लोग घायल, स्वास्थ्य शिविरों में चला उपचार
देवीधुरा, उत्तराखंड। विश्व प्रसिद्ध मां बाराही धाम देवीधुरा में आयोजित बग्वाल मेले के दौरान ऐतिहासिक बग्वाल में पत्थर लगने से 180 से अधिक लोग घायल हो गए। बग्वाल के दौरान चोटिल हुए श्रद्धालुओं और बग्वालियों के उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें पूरी तरह मुस्तैद रहीं।

घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य शिविर लगाए गए। शिविरों में तैनात चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने मौके पर ही घायलों की जांच कर आवश्यक उपचार दिया। गंभीर चोट वाले लोगों पर विशेष निगरानी रखी गई।

बग्वाल के दौरान बड़ी संख्या में लोगों के चोटिल होने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने तत्परता दिखाते हुए लगातार उपचार कार्य जारी रखा। तीन स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से घायलों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई।

स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता के चलते अधिकांश घायलों को मौके पर ही प्राथमिक उपचार मिल गया। मेले के दौरान चिकित्सा व्यवस्था को लेकर विभाग की टीमें लगातार अलर्ट रहीं।

Advertisement…..





