State NewsUttar Pradesh

राम राज्य दल और राजार्य सभा ने किया प्रतिभाओं का सम्मान

बरेली। राम राज्य दल एवं राजार्य सभा के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को मॉडल टाउन स्थित आर्य समाज मंदिर परिसर में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीराम दरबार के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन, वैदिक मंत्रोच्चार एवं गणेश वंदना के साथ हुआ।

समारोह में डॉ. रीता शर्मा ने सरस्वती वंदना तथा गार्गी शर्मा ने भजन प्रस्तुत कर आध्यात्मिक वातावरण का निर्माण किया। राम राज्य दल के अध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा ने संगठन की सामाजिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए गौ-सेवा, शिक्षा, सामाजिक सहयोग एवं जनजागरूकता को संस्था की प्राथमिकता बताया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि युवा समाजसेवी पार्थ गौतम सहित विशिष्ट अतिथि डॉ. सुरेश बाबू मिश्रा, डॉ. अजय गुप्ता, सुनील कुमार अग्रवाल एवं सरस्वती देवी ने समाजहित में कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर शिक्षा, समाजसेवा, पत्रकारिता, साहित्य एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अनेक प्रतिभाशाली व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि पार्थ गौतम ने कहा कि समाजसेवा ही उनका उद्देश्य है और प्रत्येक व्यक्ति को अपनी क्षमता के अनुसार समाज के उत्थान में योगदान देना चाहिए। वहीं अखिल भारतीय राजार्य सभा के महामंत्री डॉ. रामकुमार आर्य ने जलभराव, प्रदूषण एवं भ्रष्टाचार जैसी समस्याओं पर चिंता व्यक्त करते हुए इनके समाधान के लिए जनभागीदारी पर बल दिया।

समारोह के अंत में अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। संस्था के कोषाध्यक्ष करुणा निधि गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया, जबकि कार्यक्रम का संचालन साहित्यकार रोहित राकेश ने किया।

कार्यक्रम में रोहताश आर्य, रमेश चंद्र गुप्ता, राजीव आर्य, विष्णु अग्रवाल, उपमेन्द्र सक्सेना, अशोक उप्रेती, प्रवीण शर्मा, उमेश त्रिगुणायत सहित अनेक समाजसेवी, पत्रकार एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Advertisement….

Related Articles

Back to top button