PoliticsState NewsUttar Pradesh

यूपी भाजपा की नई टीम घोषित, पंकज चौधरी ने किया संगठन का बड़ा विस्तार

ब्रज प्रांत की कमान पूरन लाल लोधी को, दुर्विजय शाक्य बने प्रदेश उपाध्यक्ष, नीरज सिंह को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी

बरेली। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी नई प्रदेश संगठन टीम की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के नेतृत्व में गठित नई टीम में सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन पर विशेष ध्यान दिया गया है।

नई सूची में 19 प्रदेश उपाध्यक्ष, 8 प्रदेश महामंत्री और कई प्रदेश मंत्रियों की नियुक्ति की गई है। वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र नीरज सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। बरेली से दुर्विजय शाक्य को भी प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है।

क्षेत्रीय अध्यक्षों की घोषणा में पूरन लाल लोधी को ब्रज क्षेत्र का अध्यक्ष बनाया गया है। वह पूर्व में बरेली जिला भाजपा अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

क्षेत्रीय अध्यक्ष

  • पश्चिम – नवाब सिंह नागर
  • ब्रज – पूरन लाल लोधी
  • कानपुर – राम किशोर साहू
  • अवध – अवधेश द्विवेदी
  • काशी – अशोक चौरसिया
  • गोरखपुर – विनोद राय

मीडिया एवं मोर्चा प्रभार

दिनेश प्रताप सिंह को मुख्य प्रवक्ता, मनीष दीक्षित को प्रदेश मीडिया संयोजक और हिमांशु राज पंडित को प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक बनाया गया है।

युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, पिछड़ा मोर्चा सहित सभी प्रमुख मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों की भी घोषणा कर दी गई है।

Advertisement…..

Related Articles

Back to top button