HaryanaPolitics

भगवान परशुराम ने सदैव अन्याय व अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाई : रणजीत सिंह

मित्ताथल में भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए भाजपा उम्मीदवार-

बवानीखेड़ा/ हिसार। हिसार लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार रणजीत सिंह ने कहा है कि हमें भगवान परशुराम की शिक्षाओं पर चलना चाहिए। वे भगवान विष्णु के अवतार थे और उन्होंने हमेशा अन्याय व अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाई।
रणजीत सिंह बवानीखेड़ा क्षेत्र के जनंसपर्क अभियान के दौरान मित्ताथल गांव में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वे सौभाग्यशाली है कि उन्हें इस जन्मोत्सव कार्यक्रम में आने का मौका मिला। उन्होंने समाज के लोगों से अपील की कि वे एकजुट रहें, भाइचारा बनाए रखें और भगवान परशुराम की शिक्षाओं का अधिक से अधिक प्रचार—प्रसार करें।
भाजपा लोकसभा मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा ने बताया कि सरपंच नरेश के संयोजन में हुए कार्यक्रम में बवानीखेड़ा विधानसभा के प्रभारी अशोक कनौजिया व सह संयोजक उमेश भारद्वाज विशेष रूप से मौजूद रहे। उपरोक्त के अलावा कार्यक्रम में उनके साथ अनिल शर्मा, महेन्द्र सिंह पानू, सुंदर अत्री, सुनील सोनी, महिपाल, आजाद वाल्मीकि, मनमोहन, जगदीश शर्मा, दीपा, विक्की शर्मा, हरिओम शर्मा, सुरेश शर्मा, संजय शर्मा, विकास शर्मा, विक्की शर्मा, रामनिवास शर्मा, हरिओम शर्मा सहित अनेक ग्रामीण व गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

फोटो बीजेपी 13 व 14:-कार्यक्रम को संबोधित करते रणजीत सिंह व उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान करते समाज के गणमान्य व्यक्ति।

Related Articles

Back to top button
Event Services