State NewsUttar Pradesh

फीफा थीम आधारित “फन फुटबॉल फेस्ट” का भव्य शुभारंभ

पहले ही दिन 200 से अधिक फुटबॉल प्रेमियों ने कराया पंजीकरण

लखनऊ, 21 जून 2026। राजधानी लखनऊ में फुटबॉल प्रेमियों के लिए आयोजित फीफा थीम आधारित “फन फुटबॉल फेस्ट” का शुभारंभ रविवार को फन रिपब्लिक मॉल में उत्साहपूर्ण माहौल के बीच हुआ। इस खेल महोत्सव का उद्घाटन अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुके वरिष्ठ फुटबॉलर प्रमोद कुमार मिश्रा ने किया।

उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों, मॉल आगंतुकों और विभिन्न टीमों के सदस्यों की बड़ी संख्या में भागीदारी रही। आयोजन के पहले ही दिन फुटबॉल के प्रति युवाओं का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और 200 से अधिक प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया।

इस अवसर पर प्रमोद कुमार मिश्रा ने युवाओं को खेलों के प्रति समर्पित रहने तथा फुटबॉल को करियर के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल खेल संस्कृति को मजबूत करते हैं बल्कि युवा प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर भी प्रदान करते हैं।

आयोजकों के अनुसार इस फुटबॉल महोत्सव में लखनऊ की 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगी मुकाबले प्रत्येक शुक्रवार, शनिवार और रविवार को आयोजित किए जाएंगे। वहीं सप्ताह के अन्य दिनों में आम नागरिक एवं फुटबॉल प्रेमी पंजीकरण कराकर विभिन्न फुटबॉल गतिविधियों, स्किल चैलेंज और पेनल्टी शूटआउट प्रतियोगिताओं में भाग ले सकेंगे।

फुटबॉल प्रेमियों के लिए एक विशेष आकर्षण यह भी है कि फन रिपब्लिक मॉल में हाल ही में विश्व प्रसिद्ध स्पोर्ट्स ब्रांड्स एडिडास, नाइकी, अंडर आर्मर, एसिक्स, न्यू बैलेंस, लाइफस्टाइल और प्यूमा ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। इससे खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को एक ही स्थान पर अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्पोर्ट्स उत्पादों का अनुभव प्राप्त हो सकेगा।

आयोजकों ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य केवल प्रतियोगिता आयोजित करना नहीं, बल्कि युवाओं में फिटनेस, टीम भावना और खेल संस्कृति को बढ़ावा देना भी है। फुटबॉल के प्रति बढ़ते रुझान को देखते हुए यह आयोजन शहर के खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए एक अनूठा मंच साबित होगा। महोत्सव में प्रशिक्षित कोच भी मौजूद रहेंगे, जो प्रतिभागियों को फुटबॉल की तकनीकी बारीकियों और खेल कौशल से परिचित कराएंगे।

21 जून से 25 जुलाई 2026 तक चलने वाले इस महोत्सव में फुटबॉल मैचों के साथ-साथ दर्शकों के लिए विशेष सहभागिता कार्यक्रम, स्किल चैलेंज, पेनल्टी शूटआउट और मनोरंजक गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button